फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A fire broke out in Kawand camp

कांवड़ शिविर में आग लगी

Thu, 20 Jul 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 20 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out in Kawand camp
kawar - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे कांवड़ियों का एक जत्था कस्बा बनत में कांवड़ सेवा शिविर में रुका हुआ था। इसी दौरान कुछ कांवड़िये बुधवार की रात भजनों पर नृत्य कर रहे थे।
विज्ञापन


एक कांवड़िया ने आग की मशाल लेकर मुंह से तेल फेंकते    हुए करतब दिखाया, तो पास में बिछे गद्दे और पायदान में आग लग गई। इसमें चार कांवड़िये झुलस गए, जिससे मौके पर अफरातफरी      मच गई। एक कांवड़िया को गंभीर हालत के चलते शामली सीएचसी   में भर्ती कराया गया। बाकी कांवड़ियों को उपचार के बाद रवाना कर दिया गया। 
विज्ञापन


हरियाणा पानीपत और बापोली के कांवड़िया बुधवार रात कस्बा बनत में पेट्रोल पंप के पास लगे कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे। डीजे पर भगवान भोलेनाथ के गानों पर कांवड़िया झूम रहे थे। इसी दौरान कुछ कांवड़ियों ने नाचते समय करतब दिखाने शुरू कर दिए। एक कांवड़िया डंडे में कपड़ा बांधकर आग लगाई और मुंह में केरोसिन लेकर फुहार फेंकते हुए करतब दिखाना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की चिंगारी पास में पड़े   गद्दे और मैट पर गिरी, जिससे आग लग गई। शिविर में मौजूद कांवड़ियों में अफरातफरी मच गई। गद्दे में आग लगने से कांवड़िया सुनील, राजकुमार, दीपक और सन्नी निवासी बापोली झुलस गए।    

शिविर संचालकों ने झुलसे कांवड़ियों को शिविर में मौजूद चिकित्सा किट से उपचार कराया। कांवड़िया सुनील की हालत गंभीर होने के कारण एंबुलेंस बुलाकर उसे शामली सीएचसी में भेजवा दिया गया। बाकी कांवड़िया अपनी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर गंतव्य की ओर रवाना हो गए। 


कस्बा बनत में जिस समय शिविर में कांवड़िया करतब दिखा रहे थे, तो भारी भीड़ वहां जमा थी। जैसे ही करतब दिखा रहे कांवड़ियों के मुंह से फेंके तेल के कारण आग की चिंगारी गद्दे और मैट पर गिरी,    तभी शिविर संचालक और उनके सहयोगी सक्रिय हो गए। उन्होंने आननफानन में पानी बरसाकर    आग बुझा दी। यदि समय रहते    आग नहीं बुझाई जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed