फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   9302 candidates got exams on first day

पहले दिन 9302 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी

Tue, 19 Jun 2018 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Tue, 19 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
9302 candidates got exams on first day
examation - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2018 की लिखित परीक्षा के पहले दिन सोमवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुई। सभी नौ परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा। अभ्यर्थियों को चेकिंग कर परीक्षा केंद्रों में  प्रवेश दिया गया। केंद्रों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती रही। वहीं, एलआईयू की टीम भी सक्रिय रही। पहले दिन दोनों पाली में 10,848 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे, जिनमें से सभी केंद्रों पर 1546 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे और 9302 ने परीक्षा दी।  सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षा आयोजित हुई।   
विज्ञापन


सोमवार को जनपद में यूपी पुलिस भर्ती 2018 की परीक्षा कड़ी चौकसी और सीसीटीवी की निगरानी में आयोजित कराई गई। यह परीक्षा टीसीएस कार्यदायी संस्था के द्वारा आयोजित कराई गई। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक हुई। केंद्रों पर सुबह 8 बजे से ही अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू हो गया।
विज्ञापन


सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर बिजनौर और अमरोहा जनपद के अभ्यर्थी किराए की गाड़ियों और बाइकों से केंद्रों पर पहुंचे। वहीं, कुछ अभ्यर्थी रात में ही पहुंचकर धर्मशाला, स्टेशनों, होटल, पार्कों पर रुके हुए थे। सभी केंद्रों पर पुलिस तैनात रही। प्रत्येक केंद्र पर एक उपनिरीक्षक, चार कांस्टेबल, दो महिला कांस्टेबल और पीएसी के जवान तैनाती रहे। सभी अभ्यर्थियों को समय रहते प्रवेश पत्र, पहचान पत्र चेकिंग कर अंदर प्रवेश कराया गया। पहली पाली में सुबह 9.30 बजे और द्वितीय पाली में 2.30 पर परीक्षा केंद्र का मुख्य गेट बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र पर लेट पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को अंदर नहीं जाने दिया गया। वहीं, जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, एसपी देवरंजन वर्मा और परीक्षा नोडल अधिकारी एएसपी श्लोक कुमार के साथ ही सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने भी दोनों पाली में परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया।  

हालांकि परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र पर नकलची नहीं पकड़ा गया। नोडल अधिकारी एएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। एलआईयू की टीम भी सक्रिय है। वहीं, नकलविहीन परीक्षा कराने के

लिए तीन सचल दलों का गठन किया गया था, जो अलग अलग परीक्षा केंद्रों पर चेकिंग करते रहे। उन्होंने बताया कि सुबह की पाली में सभी केंद्रों पर 5424 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जिसमें 817 ने परीक्षा छोड़ी और 4606 ने परीक्षा दी। वहीं, द्वितीय पाली में पंजीकृत 5424 अभ्यर्थी में से 729 ने परीक्षा छोड़ी और 4695 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षा आयोजित हुई। 

दोनों पालियों में अनुपस्थित अभ्यर्थियों की सूची
केंद्र का नाम            प्रथम पाली        द्वितीय पाली
सरस्वती विद्या इंटर कॉलेज    70        67
सरस्वती जूनियर हाईस्कूल    72        61
सरती देवी राजाराम स्कूल        64        59
मदरलैंड पब्लकि स्कूल        72        53
आरके पीजी कॉलेज        76        51
सत्यनारायण इंटर कॉलेज        80        88
बीएसएम पब्लिक स्कूल        112        111
सेंट आरसी हायर एजूकेशन    166        157
वीवी इंटर कॉलेज        105        82
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed