{"_id":"5b980d45867a557ea65a4c1a","slug":"91536691525-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना सुरक्षण बैठक में गूंजी कई समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना सुरक्षण बैठक में गूंजी कई समस्याएं
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। गन्ना सुरक्षण बैठक में शामली जनपद की चीनी मिलों के संचालन की घोषणा की गई। इसमेें शामली चीनी मिल 24 अक्तूबर, ऊन चीनी मिल 25 अक्तूबर और थानाभवन चीनी मिल को 29 अक्तूबर संचालन किए जाने की घोषणा की गई। लखनऊ में हुई बैठक में किसानों और सहकारी गन्ना समिति के संचालकों ने पूर्व के खरीद केंद्रों को यथावत रखने के साथ नये केंद्र स्थापना की भी मांग उठाई।
मंगलवार को लखनऊ गन्ना संस्थान में गन्ना आयुक्त संजय भूूसररेड्डी की अध्यक्षता में गन्ना सुरक्षण बैठक हुई। इसके संबंध में जिला गन्ना अधिकारी डाक्टर अनिल भारती ने बताया कि बैठक में गांव जसोई के प्रदीप कुमार सैनी ने गांव में तितावी मिल का खरीद केंद्र खोलने, कांधला के पूर्व ब्लाक प्रमुख कमलेश मलिक के पति विनोद मलिक ने किवाना- मखमूलपुर गांव में नया खरीद केंद्र स्थापित करने की मांग रखी। भाकियू के प्रदेेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार ने चीनी मिलों की बिक्री का कोटा बढ़ाने की मांग की। कैराना के किसान रविंद्र सिंह ने शामली चीनी मिलों के खरीद केंद्रों में कैराना क्षेत्र में कटौती न करने की मांग की। शामली गन्ना विकास परिषद के पूर्व चेयरमैन राजवीर सिंह ने शामली एजीएम के डेलीगेटों के रखे प्रस्ताव को स्वीकार किए जाने, हिरनवाड़ा के किसान बसंत कुमार ने बजाज समूह के थानाभवन मिल का तीसरा खरीद केंद्र खोले जाने व रंगाना के किसान रणवीर सिंह ने ऊन मिल का खरीद केंद्र, ऊन के चेयरमैन कटार सिह ने रंगाना एबी खोड़समा बी को राणा समूह की ऊन चीनी मिल को आवंटित किए जाने, दिनेश गोयल ने शेेरमऊ चीनी मिल के कमालपुर, ऊदपुर म्यान प्रथम कस्बा को ऊन चीनी मिल को आवंटित किए जाने की मांग की। नरेंद्र चिकारा ने ऊन चीनी मिल से ऊन बाइपास तक सड़क का निर्माण किए जाने मांग रखी।
सरशादीलाल समूह की अपर दोआब चीनी मिल के वाइस प्रेसीडेंड आरबी खोखर ने शामली चीनी मिल को 24 अक्तूबर, बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल के यूनिट हैड वीरपाल सिंह ने थानाभवन मिल को 29 अक्तूबर, ऊन चीनी मिल को 25 अक्तूबर को चलाने की घोषणा की। शामली गन्ना परिषद के पूर्व चेयरमैन राजवीर सिंह ने किसानों की समिति की 40 हजार लिमिट बढ़ाने की मांग रखी। किसानों का जारी किए गए कच्चे कलेंडर मे संशोधन 25 सितंबर तक कराने का मुद्दा उठाया गया।
विज्ञापन
जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को सहारनपुर मंडल की गन्ना सुरक्षण बैठक दोपहर बारह बजे से लेकर शाम चार बजे तक आयोजित की गई। बुधवार को मेरठ मंडल की चीनी मिलो कीगन्ना सुरक्षण बैठक होगी। इस मौके पर शामली गन्ना सहकारी समिति के विशेष सचिव मुकेश राठी, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक उपेंद्र कुमार, थानाभवन सहकारी गन्ना समिति के सचिव अजित सिंह, शामली गन्ना सहकारी समिति के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, संचालक मनोज पंवार, सतेंद्र तरार, विनोद कुमार, कर्णसिंह, पूर्व चेयरमैन राजकुमार, जीएम गन्ना कुलदीप पिलानिया, एजीएम गन्ना नरेश कुमार, दीपक राणा, ऊन चीनी मिल के महाप्रबंधक अनिल अहलावत आदि मौजूद रहे।