{"_id":"5b0d98934f1c1b896e8b54b7","slug":"91527617683-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक खाते में नही पर्याप्त धन राशि, चीनी मिल का दस लाख का रुपये का चेक हुआ बाउंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक खाते में नही पर्याप्त धन राशि, चीनी मिल का दस लाख का रुपये का चेक हुआ बाउंस
Updated Tue, 29 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिल ने चेक की धनराशि समिति को भेजी
शामली। सरशादीलाल समूह की अपर दोआब शुगर मिल द्वारा बकाया गन्ना मूल्य भुगतान का जारी किया गया 10 लाख रुपये का चेक पंजाब नेशनल बैंक में पर्याप्त धनराशि न होने पर बाउंस हो गया था। चेक बाउंस होने के बाद शामली सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव ने अपर दोआब शुगर मिल के अध्याशी व महाप्रबंधक को नोटिस भेजकर समिति पर लगने वाले अर्थ दंड की तत्काल प्रति पूर्ति करने तथा अन्यथा प्राथमिकी दर्ज करने की चेतावनी दी है।
शामली सरकारी गन्ना विकास समिति के सचिव प्रभारी मुकेश राठी ने अपर दोआबा चीनी मिल के महाप्रबंधक व अध्याशी को एक पत्र भेजकर अवगत कराया कि चीनी मिल स्तर से गन्ना मूल्य भुगतान का 10 लाख रुपये का चेक 14 मई को समिति को भेजा गया था। जिसको बंधन बैंक शामली के माध्यम से क्लियरिंग हेतु लगाए जाने के बाद 17 मई को पंजाब नेशनल बैंक शामली में लगाया गया। मिल के खाते में पर्याप्त धनराशि न होने के कारण चेक बाउंस कर दिया गया। समिति सचिव ने मिल को 24 मई को भेजे गए नोटिस में अवगत कराया कि मिल का चेक बाउंस होने की दिशा में समिति क्षेत्र के किसानों के साथ धोखाधड़ी है उधर, चीनी मिल के यूनिट हेड व आरबी खोखर ने बताया कि चीनी मिल का कोई भी चेक बाउंस नही हुआ हैं। उधर, समिति के सचिव मुकेश राठी ने बताया कि मिल के खाते में पर्याप्त धनराशि न होने पर चेक बाउंस हो गया था, जो बाद मे मिल की ओर से चेक बाउंस की धनराशि समिति के खाते में आ गई थी।