{"_id":"5aa95d104f1c1ba4238b5319","slug":"91521048848-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीबी रोगी खोजो अभियान में 66,757 का हुआ सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीबी रोगी खोजो अभियान में 66,757 का हुआ सर्वे
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात रोगी टीबी से पीड़ित मिले
कैराना (शामली)। केंद्र सरकार के निर्देश पर चलाए गए टीबी रोगी खोजो अभियान के तहत कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 66757 लोगों का सर्वे हुआ। बलगम की जांच कराने पर सात लोग टीबी के मरीज मिले, जिनका उपचार शुरू करा दिया गया है।
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत टीबी रोगी खोजो अभियान चलाने का निर्देश दिया था। इसके लिए टीम बनाकर घर-घर जाकर टीबी रोगियों को चिह्नित कर उनका उपचार शुरू करने का लक्ष्य दिया गया है। अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैराना को 57,500 लोगों का सर्वे करने का लक्ष्य दिया गया था, जिसके लिए चिकित्साधीक्षक डाक्टर सलीम अहमद के नेतृत्व में 23 टीमें क्षेत्र के लिए लगाई गई। तीन फरवरी से 12 मार्च तक यह सर्वे कराया गया। टीमों के साथ पांच सुपरवाइजर और दो नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए। वरिष्ठ लैब पर्यवेक्षक डाक्टर जरीफ अहमद ने बताया कि 57,500 लक्ष्य के सापेक्ष विभिन्न बस्तियों में 66,757 का सर्वे कराया गया है। इनमें से 349 लोगों के बलगम की जांच कराई गई। जांच में सात लोग टीबी के पॉजिटिव पाए गए हैं। उक्त रोगियों का 48 घंटे के अंदर उपचार प्रारंभ कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि टीबी के इलाज में छह माह का समय लगता है, जिसके लिए सीएचसी पर नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध हैं। डॉक्टर जरीफ अहमद ने बताया कि टीबी रोगी खोजो अभियान अभी जारी रहेगा और इसके तहत कैंप भी लगाए जाएंगे। टीबी की दो अलग-अलग जांचें होती है।