{"_id":"5a96e9164f1c1bbe218b5886","slug":"91519839510-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लड बैंकों पर जांच करने पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लड बैंकों पर जांच करने पहुंची टीम
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
प्राइवेट ब्लड बैंकों की जांच
शामली।
शहर के प्राइवेट ब्लड बैंकों की टीम ने पहुंचकर जांच की। वहां से ब्लड डोनेट करने वालों की सूची ली गई, जिसका सत्यापन किया जाएगा।
जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को कुछ लोगों ने शिकायत की थी कि प्राइवेट ब्लड बैंकों पर अनियमितता बरती जा रही हैं। आशंका जताई थी कि वहां रक्तदान के अलावा पेशेवर लोगों से भी ब्लड लिया जा रहा है। इसी के चलते बुधवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर सुशील कुमार ने टीम के साथ कैराना रोड और सहारनपुर रोड स्थित ब्लड बैंक पर पहुंचकर निरीक्षण किया। नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान दोनों ही ब्लड बैंक पर ब्लड डोनेट करने वाला कोई व्यक्ति नहीं मिला। ब्लड बैंकों का रिकार्ड चेक किया गया, जिसमें जनपद के बाहर के भी कुछ लोगों द्वारा ब्लड डोनेट किया गया है। उनके नाम की सूची ले ली गई है, जिसका सत्यापन कराया जाएगा कि किस कारण से ब्लड डोनेट किया था।