{"_id":"5a81df5f4f1c1ba3268b9c5d","slug":"91518460767-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवंगत सांसद को श्रद्धांजलि देने कलराज मिश्रा पहुचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवंगत सांसद को श्रद्धांजलि देने कलराज मिश्रा पहुचे
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना (शामली)। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं देवरिया से सांसद कलराज मिश्र ने सोमवार को मायापुर फार्म हाउस पहुंच कर दिवंगत सांसद बाबू हुकुम सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पंजाब रेलवे पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक रोहित चौधरी ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।
पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र सोमवार की दोपहर दिल्ली से वाया कार कैराना होते हुए मायापुर फार्म हाउस पर पहुंचे। वहां पर उन्होंने दिवंगत सांसद हुकुम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। बाबू हुकुम सिंह के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार के लोगों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हुकुम सिंह एक सच्चे, निडर और साफ छवि के नेता थे। हुकुम सिह ने हमेशा गरीबों और किसानों का साथ दिया। परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि भाजपा हर समय हुकुम सिंह के परिवार के साथ है। वहीं, पंजाब रेलवे के अपर पुलिस महानिदेशक रोहित चौधरी ने भी सोमवार को मायापुर फार्म हाउस पर पहुंचकर दिवंगत सांसद को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि वह हुकुम सिंह के परिवार के हर समय साथ है। जहां उनकी आवश्यकता होगी, वह सदैव समर्पित रहेंगे। इस दौरान उनके साथ कई और लोग मौजूद रहे।