फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हिंदी और कृषि की परीक्षा में 417 रहे गैर हाजिर

हिंदी और कृषि की परीक्षा में 417 रहे गैर हाजिर

Fri, 09 Feb 2018 12:29 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
हिंदी और कृषि की परीक्षा में 417 रहे गैर हाजिर
हिंदी और कृषि की परीक्षा में 417 रहे परीक्षार्थी गैरहाजिर
विज्ञापन


शामली। यूपी बोर्ड परीक्षा में सुबह की पाली में इंटर साहित्यिक हिंदी और हाईस्कूल में कृषि विषय की परीक्षा हुई। जबकि द्वितीय पाली में इंटर की सामान्य हिंदी विषय की द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई, जिसमें जनपद के सभी 33 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पाली में 417 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। केंद्रों पर सचल दल द्वारा ली गई तलाशी में कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया।
बृहस्पतिवार को यूपी बोर्ड परीक्षा में सुबह की पाली में इंटर का कला वर्ग में साहित्यिक हिंदी का द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई, जिसमेें सभी केंद्रों पर 3357 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। 97 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी, जिसमें 3260 ने ही परीक्षा दी। वहीं, पहली पाली में ही हाईस्कूल का कृषि विषय में 463 पंजीकृत रहे। जिसमें 13 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी, जिसमें 450 ने परीक्षा दी। द्वितीय पाली में विज्ञान वर्ग और कॉमर्स वर्ग के परीक्षार्थियों की सामान्य हिंदी की द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। सभी केंद्रों पर 7344 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे, जिनमें से 307 ने परीक्षा छोड़ी। केवल 7344 ने परीक्षा दी। कार्यवाहक डीआईओएस चंद्रशेखर ने बताया कि सभी सचल दलों ने संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्र पर छापेमारी की, लेकिन किसी भी केंद्र पर कोई नकलची नही पकड़ा गया। सभी परीक्षा केंद्रों पर समय पर और शांतिपूर्वक परीक्षा हुई।
विज्ञापन

केंद्र व्यस्थापक तीन घंटे बाद तक पहुंचा रहे उत्तरपुस्तिकाएं
इस बार बोर्ड ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को संकलन केंद्र पर सभी उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा के आधा घंटा बाद पहुंचाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद जनपद के कुछ परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक संकलन केंद्र पर ढाई से तीन घंटे बाद तक उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचा रहे हैं, जिसमें बृहस्पतिवार को जलालाबाद के नेशनल इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक आबिद अहमद ने संकलन केंद्र पर द्वितीय पाली की परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाएं साढे़ सात बजे के बाद ही जमा कराई। इसके बाद कार्यवाहक डीआईओएस चंद्रशेखर ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को एक बार फिर से सभी को समय के अनुसार ही उत्तर पुस्तिकाएं संकलन केंद्र पर जमा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed