फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   910 students left for entrance examination

910 छात्रों ने छोड़ी प्रवेश परीक्षा

Mon, 15 May 2017 12:24 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 15 May 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
910 students left for entrance examination
education - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जनपद में दस सीटों के लिए होने वाली विद्याज्ञान स्कूल की कक्षा छह की प्री-प्रवेश परीक्षा में दोनों पाली में 910 छात्र-छात्राएं गैरहाजिर रहे। प्रवेश के लिए जिले में 1529 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। खंड शिक्षा अधिकारी भारत भूषण त्यागी की देखरेख में प्रवेश परीक्षा संपन्न कराई गई। 
विज्ञापन


रविवार को हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में विद्याज्ञान स्कूल की प्रवेश परीक्षा दो पाली में हुई। सुबह की पाली 10.30 से 12.30 तक हुई। प्री-प्रवेश परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले ही बच्चों का प्रवेशपत्र चेक किया गया।
विज्ञापन


सुबह की पाली में बालिका वर्ग की परीक्षा हुई, जिसमें 786 बालिका पंजीकृत रहीं, जिनमें से 505 बच्चों ने परीक्षा नहीं दी। केेवल 281 ही बालिकाओं ने परीक्षा दी। द्वितीय पाली में बालक वर्ग की परीक्षा हुई। 743 में से 405 ने परीक्षा छोड़ दी। केवल 338 बालक ने ही परीक्षा दी। विद्याज्ञान स्कूल से मीनाक्षी और अनुज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed