फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   87 corona infected found in the district

जिले में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 87 पॉजिटिव मिले

Thu, 10 Sep 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
87 corona infected found in the district
जिले में 87 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

शामली। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। बुधवार को अब तक एक दिन में सबसे अधिक 87 कोरोना पॉजिटिव के केस आए हैं, जिनमें कई पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। पूर्व में कोरोना संक्रमित मिले 56 लोग ठीक हुए हैं। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 501 हो गई है।
जिले में तीन दिन पहले छह सितंबर को 82 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। बुधवार को अब तक एक दिन में सबसे अधिक 87 लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने का रिकार्ड बना है। इनमें शामली के काकानगर में आठ लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। मोहल्ला बरखंडी में दो, पंसारियान में एक, रेलपार में तीन, शिवगंज मंडी में एक, कमला कालोनी में एक, मोहल्ला दयानंदनगर में तीन महिलाओं समेत सात, बड़ा बाजार में दो, दो फायरकर्मी, पुलिस लाइन में दो महिला पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बिजलीघर के दो कर्मी, मोहल्ला आर्यपुरी व अग्रवाल कॉलोनी में एक-एक, सीएमओ कार्यालय का एक कर्मचारी, रामशाला में महिला समेत दो, शिवगंज मंडी, गणेश चौक, शिव कालोनी माजरा रोड, छोटी पंजाबी कालोनी में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला है। गांव कुरमाली, बाबरी, बुटराड़ा व लांक में एक-एक, गांव खेड़ीकरमू में दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। कस्बा कैराना में तीन लोग, गांव भूरा में, गोगवान में एक-एक, कांधला में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला। गांव भारसी व भभीसा में एक-एक, कस्बा थानाभवन में एक पुलिसकर्मी, दो बैंककर्मी व दो स्वास्थ्य कर्मी कोरोना संक्रमित मिले। गांव कंडेला, पिंडोरा, गोगवान में एक-एक, खंदरावली व गांव कादरगढ़ में दो-दो व गांव हथछोया में चार लोग कोरोना संक्रमित मिले। कस्बा गढ़ीपुख्ता में आठ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

कैराना में 184 लोगों के सैंपल लिए
कैराना। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी व गांव भूरा में रेंडम सैंपलिंग अभियान के तहत कुल 184 लोगों के सैंपल लेकर कोरोना संक्रमण की जांच की। इस दौरान टीम ने एंटीजन किट से 139 लोगों की जांच हुई, जिसमें मोहल्ला आलकला निवासी दो महिलाएं और गांव भूरा निवासी एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं। इसके अलावा आरटीपीसीआर किट से 45 सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं। चिकित्साधीक्षक डा. अनिल कुमार ने कुल 184 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। शामली में शहर कोतवाली, फायर स्टेशन पर भी स्वास्थ्य टीम ने सैंपल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed