{"_id":"589cafe94f1c1be71737a033","slug":"86-gaon-mein-voters-ki-polling-chunauti","type":"story","status":"publish","title_hn":"86 गांवों में 1075 वोटरों को मतदान कराना चुनौती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
86 गांवों में 1075 वोटरों को मतदान कराना चुनौती
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली (ब्यूरो)। जिले की तीनों विधानसभा सीट कैराना, शामली और थानाभवन हॉट सीट है। इन सभी सीटों पर प्रत्याशी अपनी तैयारियां पूरी कर चुके हैं और पुलिस भी कमर कसकर तैयार है, लेकिन सभी सीटों एक हजार से अधिक वोटर दबंगों के प्रभाव में है, जाहिर है कि इन वोटरों को निष्पक्षता के साथ मतदान कराना एसपी के लिए चुनौती से कम नहीं होगा।
आज पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना हो जाएंगी और कल सुबह सात बजे मतदान शुरू हो जाएगा। शामली की तीनों विधानसभा कैराना, शामली और थानाभवन पर चुनाव होना है। जनपद के शामली, कैराना, आदर्श मंडी, बाबरी, गढ़ीपुख्ता, झिंझाना, कांधला, थानाभवन थानों के करीब 86 गांवों में सैकड़ों बूथ ऐसे है जहां पर वोटर को प्रभावित किया जाता है। आए चुनाव में इन बूूथों पर झगड़ा फसाद भी देेखने को मिलता है। इसी के चलते पुलिस-प्रशासन द्वारा इन बूथों को वल्नरेबल बूथों की श्रेणी में रखा गया है। इन बूथों पर करीब 1075 वोट ऐसी है, जिनको वोट डालने से रोका जाता है। सबसे ज्यादा शामली कोतवाली के करीब
आठ गांवों में 188 लोग प्रभावित है। इसके अलावा दूसरे नंबर पर थानाभवन और तीसरे नंबर पर कैराना थाने में है। सभी थानों में इन वोटरों को निष्पक्ष मतदान कराना एसपी के लिए चुनौती से कम नहीं होगा। हालांकि पुलिस-प्रशासन ने इस संबंध में तैयारियां भी पूर्ण कर ली और पुलिस के अनुसार इन बूथों पर अलग से मोबाइल और सचल दल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
एनएसए के मूड में है पुलिस ः विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने खुराफातियों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस बार पुलिस चुनाव में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई करने के मूड में है। कप्तान के आदेश पर नोटिस भी भेजने शुरू कर दिए है। इससे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पूरी प्लानिंग तैयार की जा चुकी है। खुराफाती बख्शे नहीं जाएंगे।