फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   83 percent work of new building of collectorate completed

कलक्ट्रेट के नए भवन का 83 प्रतिशत कार्य पूरा

Fri, 03 Jun 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
83 percent work of new building of collectorate completed
शामली में निर्माणाधीन कलक्ट्रेट की ड्राइंग देखती डीएम जसजीत कौर व एडीएम संतोष कुमार। - फोटो : SHAMLI
शामली। पिछले सात साल में कलक्ट्रेट के नए भवन का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। शासन से धनराशि अवमुक्त होने के बाद भी अभी तक 83 प्रतिशत कार्य पूरा हो पाया है। बृहस्पतिवार को डीएम जसजीत कौर ने एडीएम संतोष कुमार सिंह के साथ निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीएम ने निरीक्षण कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के मौके पर मौजूद अफसरों से निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम जेई कृष्ण कुमार, गौरव ने अवगत कराया कि कलक्ट्रेट भवन निर्माण के लिए शासन से 29.59 करोड़ रुपये के सापेक्ष 21 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च हुई है। जिसमें अब तक 83 प्रतिशत कार्य ही पूर्ण हो पाया है। कार्य सितंबर 2022 तक पूर्ण हो जाएगा। निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माणाधीन कलक्ट्रेट का ड्राइंग भी देखा। ड्राइंग के माध्यम से बन रहे एक-एक ब्लॉक की जानकारी ली। निर्माण कार्य में देरी पर कार्यदायी संस्था के जेई को कड़ी फटकार लगाई। निर्माण जल्द पूरा करने के लिए अतिरिक्त मजदूर बढ़ाने के निर्देश दिए। डीएम और एडीएम ने निरीक्षण के समय डीएम कार्यालय ब्लॉक, नजारत ब्लॉक, कोर्ट ब्लॉक, संयुक्त ब्लॉक का निरीक्षण किया। विद्युत, पानी, प्रसाधन आदि की व्यवस्था की भी जानकारी प्राप्त की।

शामली में निर्माणाधीन कलक्ट्रेट का निरीक्षण करते डीएम  जसजीत कौर व एडीएम संतोष कुमार।

शामली में निर्माणाधीन कलक्ट्रेट का निरीक्षण करते डीएम जसजीत कौर व एडीएम संतोष कुमार।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed