{"_id":"5c51e39cbdec224c8b1af2e7","slug":"81548870556-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने ली यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने ली यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों की बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षाओं के संचालन के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
शामली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षाओं को नकलविहीन कराने के मकसद से डीएम ने परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा ली। उन्होंने कहा कि यूपी बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं। परीक्षाओं के संचालन के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की जा चुकी है।
बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम अखिलेश कुमार ने यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों की बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा ने बताया कि जिले में शांति पूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए 32 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दोनों और सीसीटीवी कैमरे एवं वॉइस रिकॉर्डर स्टॉक रूम एवं मुख्य द्वार पर वॉइस रिकॉर्डर सहित सीसीटीवी केमरे स्थापित किए जाएंगे। परीक्षाओं के संचालन के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की जा चुकी है। कंट्रोल रूम का नंबर 01398- 250148 हैं। बैठक में एडीएम केबी सिंह, एएसपी अजय प्रताप सिंह, एसडीएम ऊन केपी तोमर, डीआईओएस अनुराधा शर्मा समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।