फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जिले के शिक्षण संस्थाओं में मनाया अटल व मालवीय का जन्म दिन, शिक्षक शिक्षिकाओं ने किया अटल की कविताओं का हुआ काव्य पाठ

जिले के शिक्षण संस्थाओं में मनाया अटल व मालवीय का जन्म दिन, शिक्षक शिक्षिकाओं ने किया अटल की कविताओं का हुआ काव्य पाठ

Mon, 24 Dec 2018 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
जिले के शिक्षण संस्थाओं में मनाया अटल व मालवीय का जन्म दिन,   शिक्षक शिक्षिकाओं ने  किया  अटल की कविताओं का हुआ काव्य पाठ
अटलजी का भावपूर्ण स्मरण किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जिले के शिक्षण संस्थाओं में पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी व मदनमोहन मालवीय की जयंती पर छात्र छात्राओं, शिक्षक शिक्षिकाओं ने पुष्प अर्पित करते हुुए उन्हें याद किया गया।
आरके पीजी कॉलेज में पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के जयंती पर प्राचार्य डॉक्टर अरविंद कुमार, डाक्टर अजय कुमार, डॉक्टर एम के जल्ली ने पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। डॉक्टर सौरभ कुमार पांडे ने पूर्व प्रधानमंत्री की कविता सुनाया। संचालन सतेंद्र कुमार ने किया। लोकेश कुमार, कृष्णपाल, संजीव कुमार, शिवानी, यशोवर्धन, लोकेंद्र कुमार, विजय मलिक, विनीत कुमार, सुनील आदि मौजूूद रहे। वीवी पीजी कालेज में पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के जन्म दिन पर प्राचार्य डाक्टर वंदना ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अटल के जीवन पर डाक्टर बबली ने कविता पाठ किया। इस मौके पर नीना छोकरा, डाक्टर छवि, गूंजन, अनुराधा, शमा, अरविंद्, मदुला जैन, नवनीत जैन आदि मोजूद रहे। संचालन जयवेंद्र तोमर ने किया।
विज्ञापन

हिंदू महिला महाविद्यालय में अटल के जीवन पर डॉक्टर नीरज के रचित कविताओं का पाठ किया। इस मौके पर प्राचार्या मंजू गर्ग, अटल के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर अदिति, प्रिया, शिवानी, दीपिका, दीप्ति, रूबल, आकांक्षा आदि ने कविता सुनाई। देश भक्त इंटर कालेज मे पूर्व प्रधानमंत्री अटल की जयंती पर उनके चित्र पर प्रबंधक सुुरेश कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य विनोद शर्मा, मनीष मिश्रा, राजपाल शर्मा ने पुष्प अर्पित किए। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में अटल व मालवीय की जयंती पर प्रधानाचार्य संजय कुमार, आचार्य रविंद्र ने उनके चित्र पर दीप प्रज्वलित किए। इसमौके पर आचार्य सुनील कुमार, सोमदत्त शर्मा, शिवकुमार धीमान, सतीश कुमार, रामकुमार, आशीष जैन, प्रवेश शर्मा, सोहनलाल अनुज, सविता गुप्ता मौजूद रहे। विद्यालय में कवि सम्मेलन आयोजित किया। अध्यक्षता रामरतन लाल संगल ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष राम रतन लाल, डाक्टर विपिन कौशिक प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। रामपाल सिंह, प्रीतम सिंह प्रीतम, सौरभ आर्य, कवि ब्रिजेश सैनी, बाल कवि सौरभ कुमार, आर्यन गौड़ आदि ने काव्य पाठ किया। संचालन प्रीतम सिंह प्रीतम ने किया। काव्य पाठ प्रतियोगिता में यश कांबोज व सौरभ प्रथम, आर्यन आयुष द्धितीय, निखिल व विशाल तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed