{"_id":"5b96c318867a55013a6c4327","slug":"81536607000-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में गन्ना सुरक्षण बैठक आज,गन्ना खरीद केंद्र आवंटन पर लिया जाएगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में गन्ना सुरक्षण बैठक आज,गन्ना खरीद केंद्र आवंटन पर लिया जाएगा फैसला
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। नए पेराई सत्र के लिए चीनी मिलों को गन्ना खरीद केंद्र आवंटित किए जाने को लेकर गन्ना सुुरक्षण की बैठक आज लखनऊ में होगी। गन्ना सुरक्षण की बैठक में शामिल होने के लिए जिले के चीनी मिलों के प्रतिनिधियों, गन्ना विभाग के अधिकारियों व समितियों के संचालकों का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को रवाना हो गए हैं।
अक्तूबर में शुरू होने वाले वर्ष 2018-19 के चीनी मिलों को गन्ना खरीद केंद्र आवंटित करने के लिए मंगलवार को गन्ना संस्थान लखनऊ में पूर्वाह्न 11 बजे गन्ना आयुक्त की बैठक में शामिल होने के लिए शामली, थानाभवन, ऊन चीनी मिलों के प्रबंधकों, गन्ना विभाग के अधिकारियों व जिले की गन्ना सहकारी समितियों के डायरेक्टरों का प्रतिनिधि मंडल सोमवार शाम को रवाना हो गया। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. अनिल भारती ने बताया कि मंगलवार को लखनऊ में गन्ना सुरक्षण की बैठक होगी। जिसमें चीनी मिलों को गन्ना खरीद केंद्र आवंटित किए जाएंगे। 11 सितंबर से लेकर 21 सितंबर तक प्रदेश के सभी मंडलों की चीनी मिलों के गन्ना सुरक्षण बैठक होगी। 21 सितंबर के बाद चीनी मिलों को आवंटित गन्ना खरीद केंद्रों की सूची प्राप्त हो जाएगी। शामली गन्ना विकास परिषद के पूर्व चेयरमैन राजवीर सिंह ने बताया कि लखनऊ में गन्ना सुरक्षण की बैठक में नए पेराई सत्र में गन्ना मूल्य का मुद्दा उठाया जाएगा।
किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
फोटो...
शामली। सोमवार को किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में पहुुंचकर सीएम योगी के नाम ज्ञापन तहसीलदार सदर अभयराज पांडे को सौंपा। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन में 11 सितंबर को बड़ौत में किसान यूनियन प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से वार्ता कराए जाने की मांग की है। मौके पर किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव विक्रांत चौधरी, जिलाध्यक्ष मनोज पंवार, युवा जिलाध्यक्ष विक्की चौधरी, प्रदेेश महा सचिव संजीव लिलौन, जगुमेंद्र मलिक, सचिन कुमार, शुभम कुमार, राजपाल सिंह, साहब सिंह, महेंद्र प्रधान मौजूद रहे।