फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बसपाइयों को पार्टी अध्यक्ष के आदेश का इंतजार

बसपाइयों को पार्टी अध्यक्ष के आदेश का इंतजार

Wed, 16 May 2018 12:04 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
बसपाइयों को पार्टी अध्यक्ष के आदेश का इंतजार
भाजपा के शासन में हर वर्ग त्रस्त : राईन
विज्ञापन

शामली। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में बसपा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुदीन राईन ने मंगलवार को शामली में कैडर कैंप के दौरान पार्टी संगठन की मजबूती के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। वहीं, केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को उन्होंने दलित और मानवता विरोधी करार दिया। कैराना उपचुनाव में बसपा के रुख के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष का आदेश प्राप्त होने पर कार्यकर्ता युद्धस्तर पर चुनाव लड़ाने में जुटेंगे। अब भाजपा के शासन में हर वर्ग त्रस्त है।
मंगलवार को शामली में बुढ़ाना रोड स्थित विवाह मंडप में बहुजन समाज पार्टी का कैडर कैंप आयोजित हुआ। कैंप में बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुदीन राईन ने कहा कि 2019 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी संगठन को मजबूती के लिए कार्यकर्ता जुट जाएं। घर घर जाकर बूथ कमेटियां बनाएं, ताकि 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा को बड़ा जनाधार मिले। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार दलित एवं मानवता विरोधी कार्य कर रही हैं। इसके अलावा उन्होंने पूर्व में प्रदेश में बसपा सरकार के दौरान हुए कार्यों को गिनाया। साथ ही भूमाफिया और गुंडागर्दी के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। अब भाजपा के शासन में हर वर्ग त्रस्त है। केंद्र की भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि करोड़ों रुपये लेकर नीरव मोदी सहित कई बड़े लोग विदेश भाग गए, लेकिन केंद्र सरकार कुछ नहीं कर पाई।
विज्ञापन

इस दौरान सहारनपुर मंडल के जोन इंचार्ज नरेश गौतम, सतपाल पेपला, राजकुमार गौतम, शामली जिलाध्यक्ष सुशील नहारिया, रकम सिंह सैनी, रणधीर बेनीवाल, विनय वशिष्ठ, कुलबीर पाल, पुष्पाकर पाल, अरविंद गौतम, रामलाल कश्यप, सुनील जाटव, चुन्नी लाल, राजेंद्र उपाध्याय, वेदप्रकाश जाटव, कांधला नगर पालिका चेयरमैन हाजी वाजिद हसन, मोहम्मद इस्लाम, साजिद अली, अरमान राणा, मुकेश गौतम, आस मोहम्मद, अहसान मलिक, देवीदास जयंत, मोहित जाटव, सागर प्रजापति, प्रदीप, अनिल जाटव, कृष्णपाल, राजकुमार भारद्वाज, सुरेंद्र जाटव, सुभाष कश्यप, राकेश पाल, दिलशाद मलिक और मीर हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाईचारा बढ़ने से बौखलाई है भाजपा : राईन
शामली। बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुदीन राईन ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कैराना उपचुनाव में गठबंधन भाईचारा बढ़ाने के लिए हुआ है, जिससे भाजपा बौखलाई हुई है। उन्होंने कहा कि बसपा कार्यकर्ता आर्मी के जवानों की तरह तैयार रहते हैं। कैराना उपचुनाव के लिए पार्टी नेतृत्व की तरफ संदेश प्राप्त होने पर कार्यकर्ता युद्धस्तर पर चुनाव लड़ाने में जुट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed