फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   वैश्य समाज को एक जुट करने का आहवान

वैश्य समाज को एक जुट करने का आहवान

Tue, 15 May 2018 12:20 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
वैश्य समाज को एक जुट करने का  आहवान
वैश्य समाज को एकजुट होना होगा
विज्ञापन

शामली। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की ओर से वैश्य बंधु मिलन समारोह में मुुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल मोर गोयल ने वैश्य समाज से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के गरीबों लोगों की मदद करके आगे बढ़ाने का आह्वान किया है।

रविवार की शाम कैराना रोड स्थित गगन गार्डन में अखिल वैश्य महासम्मेलन की से आयोजित वैश्य बंधु मिलन समारोह में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल मोर गोयल ने कहा कि वैश्य समाज की एकता जरूरी है। समाज को एकजुट करके गरीबों की मदद करके आगे बढ़ाना समाज के लोगों का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि पूरे देश का वह भ्रमण कर चुके हैं। शामली जिले की वैश्य समाज की एकजुटता का संदेश पूरे देश में समाज को दिया जाएगा। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश बंसल ने वैश्य समाज की एकजुटता पर जोर दिया। इस मौके पर सेवानिवृत्त डीआईजी विजय गर्ग, शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, सचिन अग्रवाल, अक्षय गुप्ता, डाक्टर सुनील मित्तल व जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने संबोधित किया। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के मेधावी छात्रा कुमारी गरिमा गोयल, शिवम़ संगल को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अमित मित्तल, अमित गर्ग, प्रदुमन गर्ग, नगरपालिका परिषद के सदस्य रोबिन गर्ग, निशिकांत संगल, शुगन मित्तल, मनीष गोयल, तरुण अग्रवाल, शिवांक गर्ग, उत्तम जिदंल, हिमांशु गर्ग, सर्वेश गर्ग का योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed