फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   725 students gave marks improvement exam, 133 left

725 विद्यार्थियों ने दी अंक सुधार परीक्षा, 133 ने छोड़ी

Sat, 18 Sep 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
725 students gave marks improvement exam, 133 left
शामली आर के इन्टर कॉलेज में परिक्षा देने के लिये आई छात्राओ की तलाशी लेते शिक्षिका - फोटो : SHAMLI
725 विद्यार्थियों ने दी अंक सुधार परीक्षा, 133 ने छोड़ी
विज्ञापन

शामली। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की अंक सुधार की परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई है। पहले दिन जिले में सभी नौ परीक्षा केंद्रों पर दोनों पाली में हिंदी की परीक्षा हुई। पहली पाली में हाईस्कूल में 310 ने परीक्षा दी और 64 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटर की परीक्षा में 415 विद्यार्थी सम्मलित हुए, जबकि 69 ने परीक्षा छोड़ दी। सहारनपुर मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा और जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने दोनों पाली में केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा संचालन की व्यवस्था का जायजा लिया।
कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा नहीं हो पाई थी। बोर्ड ने विद्यार्थियों को अंक सुधार के लिए परीक्षा देने का मौका दिया है। जिले में हाईस्कूल के 566 व इंटर के 594 विद्यार्थियों ने अंक परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जमा कराएं थे। शुक्रवार से अंक सुुधार परीक्षा जिले के सभी नौ केंद्रों पर शुरू हुई। पहली पाली सुबह आठ से सवा दस बजे तक और दूसरी पाली का समय दोपहर दो बजे से सवा चार बजे तक रहा।
विज्ञापन

परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रों पर सैनिटाइजेशन व थर्मल स्क्रीनिंग की गई। परीक्षा कक्ष में विद्यार्थियों को फेस मास्क और सोशल डिस्टेंस के साथ बैठाया गया। डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि पहली पाली में हाईस्कूल में पंजीकृत 374 विद्यार्थियों में 310 ने परीक्षा दी, जबकि 64 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटर में पंजीकृत 484 में 415 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 69 अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में हिंदी की परीक्षा हुई। पहली पाली में सहारनपुर मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा ने थानाभवन में दो, झिंझाना व ऊन में एक-एक परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस सरदार सिंह ने शामली व कांधला में दो-दो व कैराना में एक परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दूसरी पाली में दोनों अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कांधला व शामली में दो-दो व कैराना में एक परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी।

ये बोले विद्यार्थी
यूपी बोर्ड की अंक सुुधार की परीक्षा देने पहुंचे हाईस्कूल के छात्र दीपांश, आर्यन, सागर, छात्रा प्रियंका, प्रीति और शगुन ने कहा कि कोरोना की वजह से परीक्षा न होने पर बोर्ड की तरफ से घोषित परीक्षाफल में सभी को प्रोन्नत किया गया है, लेकिन परीक्षा न होने का उन्हें मलाल था। उन्हें परीक्षा देने पर ज्यादा अंक आने की उम्मीद थी। इसलिए बोर्ड की तरफ से मौका मिलने पर वे अंक सुधार की परीक्षा में सम्मलित हुए। उनका कहना है कि पहले दिन हिंदी का प्रश्नपत्र था। प्रश्नपत्र आसान आया है और उन्होंने सभी सवालों के अच्छे से उत्तर लिखे हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि उन्हें परीक्षा में ज्यादा अंक मिलेंगे।

शामली आर के इन्टर कॉलेज में रोल नम्बर देखते छात्र

शामली आर के इन्टर कॉलेज में रोल नम्बर देखते छात्र- फोटो : SHAMLI

शामली हिन्दू कन्या इन्टर कॉलेज में परिक्षा देने के लिये छात्राओ की लगी लाइन

शामली हिन्दू कन्या इन्टर कॉलेज में परिक्षा देने के लिये छात्राओ की लगी लाइन- फोटो : SHAMLI

शामली आर के इन्टर कॉलेज में परिक्षा देने के लिये जाते छात्र

शामली आर के इन्टर कॉलेज में परिक्षा देने के लिये जाते छात्र- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed