फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   साल के पहले दिन जिले में चलाया ऑपरेशन ऑल आउट

साल के पहले दिन जिले में चलाया ऑपरेशन ऑल आउट

Tue, 01 Jan 2019 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
साल के पहले दिन जिले में चलाया ऑपरेशन ऑल आउट
क्राइम कंट्रोल करने के निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। नववर्ष के पहले दिन जिले में ऑपरेशन ऑल आउट चलाया गया। इसके तहत पूरे दिन से लेकर मध्यरात्रि तक थाने-चौकी के साथ ही ऑफिस में न्यूनतम पुलिसकर्मी रहने और अधिकतम पुलिस बल को सड़कों पर रहने के निर्देश दिए गए। इसका मकसद जनता में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करना है।

साल के पहले दिन जिले में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने अधिकतम पुलिस बल को सड़कों पर रहने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को सुबह से लेकर मध्यरात्रि तक ऑपरेशन आल आउट चलाया गया। एसपी ने बताया कि इसका मकसद ये है कि एक तो जिले में कोई आपराधिक वारदात न हो और दूसरा सड़कों पर पुलिस रहेगी तो गुडवर्क भी होने की संभावना रहेगी। इसके अलावा सड़कों पर पुलिस की सक्रियता बनी रहने से लोगों के बीच सुरक्षा का संदेश जाएगा। इस दौरान अगर किसी बदमाश या असामाजिक तत्व ने कोई वारदात और खुराफात करने की कोशिश की तो उस पर तत्काल काबू पाया जा सकेगा। एसपी ने जिले के सभी थानों और चौकी के साथ पुलिस ऑफिसों में कम से कम पुलिसकर्मी रहने और अधिक से अधिक पुलिस सड़क पर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एसपी ने पुलिसकर्मियों को हिदायत भी दी कि जनसुनवाई के दौरान या आम जनता से किसी प्रकार के संवाद के दौरान संवदेनशीलता और मानवीयता बरती जाएं। एसपी ने बताया कि इस दौरान अगर किसी पुलिस अधिकारी या कर्मी ने लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed