{"_id":"5bfedd48bdec22418c7a7f6a","slug":"71543429448-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों की झिझक दूर करेगा अपराजिता अभियान :प्रियंवदा तोमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों की झिझक दूर करेगा अपराजिता अभियान :प्रियंवदा तोमर
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटियों की झिझक दूर करेगा अभियान: प्रियवंदा तोमर
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। राज्य महिला आयोग की सदस्या प्रियवंदा तोमर ने शामली में अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान का पोस्टर लांच किया। उन्होंने इस अभियान से जुड़ते हुए कहा कि ये अभियान महिलाओं और बेटियों को सशक्त बनाएगा।
पोस्टर लांच करते हुए उन्होंने कहा कि नेशनल क्राइम ब्यूरो के आंकड़े बताते हैं कि महिला अपराध बढ़ा है। करीब चार सालों में ये आंकड़ा 2.28 लाख से बढ़कर 3.27 लाख तक पहुंच गया है। जो चिंता का विषय है। दिल्ली में निर्भया कांड के बाद महिला अपराध के मामलों में कानून सख्त हुए हैं। पॉक्सो एक्ट आया। 1090 की शुरूआत हुई, लेकिन ये तमाम व्यवस्थाएं तभी कारगर हैं। हमारी बेटियां इनके बारे में परिचित और जागरूक हों। अमर उजाला का ये अभियान बेटियों को जागरूक करने में मील का पत्थर साबित होगा। इस अभियान में आयोजनों, गोष्ठी शिविर और प्रतियोगिताओं के माध्यम से लड़कियों को उनके कर्तव्यों और अधिकारों के बारे में बताएगा। तोमर ने कहा कि देखा गया है कि महिला, बेटियों, के साथ होने वाले अपराधों में अपने नजदीकी, संबंधी, रिश्तेदार ही शामिल होते हैं लेेकिन हमारी बेटियां मजबूत होते हुए भी अपने अंदर की झिझक की वजह से अपनी बात रखने से हिचकती हैं। अपराजिता अभियान बेटियों की झिझक दूर करेगा।
अभियान से जुड़कर दूंगी पूरा सहयोग
शामली। प्रियंवदा तोमर ने कहा कि वे महिला आयोग की सदस्या होने के नाते शामली की रहने वाली और एक महिला चिकित्सक भी हैं। अमर उजाला के इस अभियान से जुड़कर महिला, बेटियों को जागरूक करने में अपना पूरा सहयोग दूंगी।