{"_id":"5b69f1664f1c1bed238b52c7","slug":"71533669734-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के अभाव में नहीं हो रही पढ़ाई, डीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के अभाव में नहीं हो रही पढ़ाई, डीएम से शिकायत
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षकों की कमी से पढ़ाई बाधित
शामली। शहर के आरके पीजी कॉलेज में शिक्षकों के अभाव में एमएससी बॉटनी विषय की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। छात्र-छात्राओं ने डीएम से शिकायत करते हुए शिक्षण कार्य सुचारु कराने की मांग की है। वहीं. वीसी से भी इसकी शिकायत की है।
मंगलवार को आरके पीजी कॉलेज में पढ़ने वाले एमएससी बॉटनी के प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने कक्षा न चलने से परेशान होकर डीएम से शिकायत की है। विद्यार्थियों का कहना है कि कॉलेज में काफी समय से स्थायी शिक्षकों का अभाव चल रहा है। कई बार शिक्षण कार्य बाधित होने के चलते कॉलेज प्राचार्य और प्रबंधन से फिलहाल अस्थायी शिक्षकों की नियुक्ति कर शिक्षणकार्य कराने की मांग की जा चुकी है। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे उनका भविष्य कगार पर है। छात्रों ने बताया कि दो शिक्षक रखे गए थे, जो इसी कॉलेज के छात्र है, जिनकी एमएससी बॉटनी में बैक आई थी। जिसके चलते प्रीति सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने डीएम और यूनिवर्सिटी को शिकायती पत्र भेजकर शासन से स्थायी शिक्षकों की तैनाती होने तक कॉलेज के पूर्व शिक्षकों को अस्थायी शिक्षक के पद पर तैनात कराते हुए शिक्षणकार्य कराने की मांग की है।