फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   झमाझम बरसात से यमुना नदी में उफान के आसार

झमाझम बरसात से यमुना नदी में उफान के आसार

Mon, 23 Jul 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
झमाझम बरसात से यमुना नदी में उफान के आसार
झमाझम बरसात से यमुना नदी में उफान के आसार
विज्ञापन

कैराना। मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा के चलते यमुना नदी में उफान आने के आसार बन गए हैं। रविवार को हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 27,757 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे कैराना क्षेत्र में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। अगले 24 घंटे में यमुना नदी का जलस्तर और बढ़ने की संभावना है। इसके चलते यमुना खादर क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

पिछले कई दिनों से मैदानी क्षेत्रों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भारी वर्षा हो रही है। यही कारण है कि एक सप्ताह से निरंतर यमुना नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। यमुना नदी का जलस्तर दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है, जिससे क्षेत्र के किसानों तथा तटवर्ती गांवों के लोगों में खतरा बढ़ गया है। हथिनीकुंड बैराज कंट्रोल रूम के अनुसार रविवार की सुबह 7 बजे 352 क्यूसेक, 8 बजे 1135 क्यूसेक, 9 बजे 352, 10 बजे 7321 क्यूसेक, 11 बजे 13434 क्यूसेक, दोपहर 12 बजे 14409 क्यूसेक, एक बजे 14409 क्यूसेक, 2 बजे 16468 क्यूसेक, 3 बजे 18888 क्यूसेक, शाम 4 बजे 15635 क्यूसेक, 5 बजे 15635 व 6 बजे 15635 क्यूसेक पानी यमुना नदी में डिस्चार्ज हो रहा था। अगले 24 घंटे में कैराना यमुना पुल तक पहुंच जाएगा। फिलहाल यमुना नदी का जलस्तर 228.60 मीटर चल रहा है। रविवार को यमुना नदी में लगातार अधिक मात्रा में पानी छोड़ने के बाद क्षेत्रवासी चिंतित नजर आ रहे हैं। इसके चलते स्थानीय प्रशासन ने भी क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है। यमुना क्षेत्र में चार बाढ़ चौकियां और तहसील मुख्यालय पर बाढ़ कंट्रोल रूम की स्थापना हो चुकी है। ड्रेनेज विभाग के अवर अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि पहाड़ों पर होने वाली बारिश के हिसाब से यमुना नदी में पानी छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed