फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शहर के नालों में भरा कूड़ा, कैसे ना हो बरसात में जलभराव

शहर के नालों में भरा कूड़ा, कैसे ना हो बरसात में जलभराव

Sun, 03 Jun 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
शहर के नालों में भरा कूड़ा, कैसे ना हो बरसात में जलभराव
शामली। शहर के नाले कूड़े से अटे पड़े हैं। पानी की निकासी नहीं होने के कारण गंदगी सड़कों और घरों में भर जाती है। शुक्रवार रात में आंधी के साथ हुई तेज बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव हो गया, जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

अभी भी तक भी शहर की अग्रवाल कॉलोनी और श्रीपाल विहार व नई बस्ती के पास से गुजर रहे नाला कूडे़ से पूरी तरह अटा पड़ा हुआ है। कॉलोनी के नवीन, अंकित, जगदीश शर्मा का कहना है कि बरसात का मौसम अगले महीने से शुरू हो रहा है। अभी तक कोई भी नाले की सफाई करने नहीं आया है। नाले में गंदगी अटी होने के कारण आने वाली बदबू से बाहर बैठना भी मुश्किल होता है। वहीं मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। काफी दूर तक एक तरफ से नाला कच्चा है। सफाई ना होने से बरसात में सड़क पर जलभराव होने के बाद पानी और गंदगी घरों में घूस जाता है। जिस कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। वहीं मंडी रोड पर भी सड़क के दोनों ओर बने छोटे नाले भी गंदगी से अटे पड़े है। बरसात के समय सड़कों पर पानी भर जाता है। समय से सफाई ना होने से बाजारों में काफी ऊंचाई तक जलभराव होता है। दुकानों में पानी भरने से नीचे रखा सामान खराब हो जाता है। उधर, अधिशासी अधिकारी लालचंद भारती ने बताय कि नालों की सफाई का कार्य शुरू हो चुका है। अभी छोटे नालों की सफाई कराई जा रही है। जल्द ही बड़े नालों की सफाई कराई जाएगी। बरसात के मौसम से पहले ही सफाई कार्य पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


यहां होता है जलभराव
नेहरू मार्केट, टीकाराम मार्केट, कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, पटेल नगर, टंकी रोड, माजरा रोड आदि स्थानों पर बड़े स्तर पर जलभराव होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed