{"_id":"5b0af6834f1c1b8f6e8b4df4","slug":"71527445123-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा सीम पर ड्रोन से निगरानी शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा सीम पर ड्रोन से निगरानी शुरु
Updated Sun, 27 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सीम पर ड्रोन से निगरानी शुरू
कैराना। कैराना लोकसभा उपचुनाव में सीमा पार यमुना के बीच से आने वाले रास्तों पर निगरानी रखने के लिए सीमा पर ड्रोन उड़ान भर रहे हैं।
कैराना लोकसभा क्षेत्र की सीमा हरियाणा से लगती हुई है। दोनों प्रदेशों के बीच यमुना नदी बहती है। इस समय यमुना नदी पूरी तरह सूखी होने के कारण हरियाणा के लोग यमुना के रास्ते यूपी में आ जाते हैं। यमुना के रेत के गुबार से भरी सैकड़ों किलोमीटर लंबी सीमा पर निगरानी रखने के लिए पुलिस प्रशासन ड्रोन की मदद ले रहा है। रविवार को मतदान से एक दिन पहले से ही हरियाणा सीमा से लगते गांव खुरगान, पठेड, मंडावर, बसेडा आदि के यमुना खादर में ड्रोन कैमरों से निगरानी शुरू कर दी गई।
मतदान केंद्रों के लिए पैरामिलिट्री सतर्क
कैराना। कैराना लोकसभा उपचुनाव को शांतिपूवर्क संपन्न कराने के लिए कैराना के विभिन्न स्कूल कॉलेजों में दो कंपनी बीएसएफ, दो कंपनी सीआरपीएफ तथा एक कंपनी पीएसी की ठहरी हुई थी। मतदान से एक दिन पहले रविवार सुबह ही कैराना कोतवाली से पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को उनके मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया।