{"_id":"5afb28544f1c1bdd408b58da","slug":"71526409300-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना लोकसभा उपचुनाव: यूपी रोडवेज बसें- प्राईवेट वाहनों आज से होंगे अधिग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैराना लोकसभा उपचुनाव: यूपी रोडवेज बसें- प्राईवेट वाहनों आज से होंगे अधिग्रहण
Updated Wed, 16 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव के दौरान मुसीबत झेलेंगे यात्री
शामली। कैराना लोकसभा उपचुनाव में यूपी रोडवेज की 54 रोडवेज बसें अधिग्रहीत की जाएंगी। इसके अलावा बसों और अन्य वाहनों के अधिग्रहीत होने से मुसाफिरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सवारियों को प्राइवेट बसों के ऊपर निर्भर रहना पड़ेगा। रोडवेज व प्राइवेट वाहनों के बुधवार से अधिग्रहण करने की कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
कैैैराना लोकसभा उपचुनाव 28 मई को प्रस्तावित है। लोकसभा उपचुनाव के लिए पैरामिलिट्री के लिए पुलिस प्रशासन ने रोडवेज बस, ट्रक, माध्यम व हल्के वाहनों की मांग प्रारंभ कर दी है। वैसे जिले की पुलिस ने कैैराना लोकसभा उपचुनाव के लिए 54 रोडवेज बसें, 48 ट्रक, 30 मध्यम, 24 हल्के वाहन, 16 मिनी बस के अलावा क्यूआर टी के लिए 16 मिनी बसें, इसके अलावा जोनल पुलिस अधिकारियों के लिए 9, सेक्टर पुलिस अधिकारियों के 94 डीएम व एसपी मोबाइल के लिए एक -एक वाहन चाहिए। इसके अलावा चुनाव में अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए वाहन की व्यवस्था करानी होगी। एसपी शामली देव रंजन वर्मा ने कैराना लोकसभा उपचुनाव के लिए 16 मई से दो कंपनी सीआरपीएफ के लिए 4 रोडवेज बसों और चार ट्रक की व्यवस्था की गई है। एआरएम मनोज वाजपेयी ने बताया कि कैैराना लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर एसपी शामली देवरंजन वर्मा को फोर्स ड्यूटी वाहन का पत्र उन्हें प्राप्त हो गया है। एसपी के मांग के आधार पर रोडवेज बसों की व्यवस्था के लिए सहारनपुुर के आरएम मनोज पुंडीर को मांग पत्र भेज दिया है। सहारनपुर मंडल मुख्यालय से रोडवेज बसों को आने के बाद जिला पुलिस को 10 रोडवेज बसों की व्यवस्था बुधवार-बृहपतिवार से लेकर मतगणना तक व्यवस्था करा दी जाएगी। एआरटीओ मुंशीलाल का कहना है कि एसपी शामली द्वारा मांगे गए प्राइवेट वाहनों को समय पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
मुख्यमार्गों पर रहेगा टोटा
शामली। 54 रोडवेज बसों के कैराना लोकसभा उपचुनाव में जाने से सवारियां पैैदल हो जाएंगी। सवारियों को प्राईवेट वाहनों व ट्रेनों पर निर्भर रहना पड़ेगा। जिला मुख्यालय पर रोडवेज बसों का अनुबंधित डिपो है, जिसमें 22 अनुबंधित बसे हैं। जिले के दिल्ली- शामली, सहारनपुुर मार्ग, पानीपत- खटीमा मार्ग, मेरठ- करनाल मार्ग पर रोडवेज बसों का टोटा रहेगा।