फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गलत जानकारी दिए जाने के मामले में दिल्ली से आई टीम ने दर्ज किए बयान

गलत जानकारी दिए जाने के मामले में दिल्ली से आई टीम ने दर्ज किए बयान

Mon, 29 Jan 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
गलत जानकारी दिए जाने के मामले में दिल्ली से आई टीम ने दर्ज किए बयान
शामली।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन की घोषणा के बाद मालगाड़ी आ जाने के मामले में दिल्ली से आए यातायात निरीक्षक के नेतृत्व में आई टीम ने शामली- कांधला रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात दो स्टेशन मास्टर समेत कई रेलवे के कर्मचारियों के पांच घंटे तक बयान दर्ज किए।

शनिवार को सुबह नौ बजे शामली रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन की उद्घोषणा के बाद मालगाड़ी आने के मामले में शिकायत के बाद रविवार को दिल्ली से आए यातायात निरीक्षक बलवीर सिंह के नेतृत्व में आई टीम ने शामली आकर बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक के केबिन मैन सचिन, शामली रेलवे पर ड्यूटी पर तैनात केपी मलिक व कांधला रेलवे स्टेशन मास्टर प्रमोद कुमार के कलमबंद बयान लिए गए गए। शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि दिल्ली से आई टीम ने जांच के दायरे में आए अधिकारियों और कर्मचारियों के बयान लिए गए हैं। गौरतलब तथ्य यह है कि दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 51909 का समय सुबह 9 बजे है। शनिवार को दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 51909 अपने निर्धारित समय से लेट थी। शामली रेलवे स्टेशन से स्टेशन मास्टर द्वारा इस पैसेंजर ट्रेन की आने की उद्घोषणा की गई। उद़्घोषणा के बाद पैसेंजर ट्रेन के स्थान पर शामली रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी आ गई थी। मालगाड़ी के बाद पैसेंजर ट्रेन को रवाना किया गया था। शामली रेलवे स्टेशन मास्टर केपी मलिक ने बताया कि सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 51910 शामली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी हुई थी। कांधला रेलवे स्टेशन की ओर दिल्ली की ओर से सहारनपुर जाने वाल़ी पैसेंजर ट्रेन 51909 के आने की जानकारी दी गई। उसके बाद कांधला की ओर से आने वाली पैसेंजर ट्रेन 51909 की आने की उद्घोषणा की गई। उन्होंने बताया कि मालगाड़ी को शामली रेलवे प्लेटफार्म नंबर तीन से सहारनपुुुुर की ओर से निकाला गया है। मालगाड़ी जाने के बाद शामली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से 51909 को सहारनपुर के लिए रवाना किया गया है। इससे पूर्व, 14 जनवरी को शामली रेलवे स्टेशन पर रेलवे का इंजन गलत ट्रैक पर आने से पटरी से उतर गया था। इस मामले में ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर, केबिन मैन, इंजन चालक के बयान दर्ज किए गए थे। दिल्ली में सभी रेलवे के कर्मचारियों के बयान के बाद इंजन चालक को दोषी ठहराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed