{"_id":"5a3ff4aa4f1c1bc5668b6f8f","slug":"71514140842-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की भिड़त, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों की भिड़त, चार लोग घायल
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना (शामली)। कैराना बाईपास रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार सुबह दस बजे गांव ऐरटी निवासी कासिम अपने साथी सारिक के साथ एक बाइक पर सवार होकर हरियाणा के पानीपत में किसी कार्य से जा रहे थे। जब वह बाईपास रोड पर रामडा चौराहे के निकट पहुंचे तभी विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों युवकों के अलावा हरियाणा के बापौली निवासी कंवरपाल और महेंद्र घायल हो गए। भिड़ंत में दोनों की बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। राहगीरों के सहयोग से घायलों को निजी चिकित्सक के यहां दिखाया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत बताते हुए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन