{"_id":"5a07423e4f1c1b60678ba92b","slug":"71510425150-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 23 जनवरी को होगा संकल्प यात्रा का समापन 16-39-23","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 23 जनवरी को होगा संकल्प यात्रा का समापन 16-39-23
Updated Sun, 12 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
23 जनवरी को होगा संकल्प यात्रा का समापन
शामली। उच्च शिक्षा विचार मंच की बैठक में यूनिवर्सिटी की मांग के लिए निकाली जा रही संकल्प यात्रा के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
शनिवार को उच्च शिक्षा विचार मंच की बैठक मुंडेट स्थित कमलवीर निर्वाल के आवास पर हुई, जिसमें यूनिवर्सिटी की मांग के लिए हर गांव में निकाली जा रही संकल्प यात्रा के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कुछ बदलाव किया गया। संयोजक जयवीर सिंह कुड़ाना ने बताया कि जनपद के सभी ग्रामों में यूनिवर्सिटी का झंडा लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया। प्रत्येक गांव के लोगों ने यूनिवर्सिटी बनवाने के लिए जोर दिया। उन्होंने बताया कि जब तक यूनिवर्सिटी नही बन जाती, तब तक आंदोलन चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि पहले संकल्प यात्रा का समापन 14 नवंबर को किया जाना था, लेकिन नगर निकाय चुनाव को देखते हुए बैठक में निर्णय लिया गया कि संकल्प यात्रा का समापन अब 23 जनवरी को सुभाष जयंती पर किया जाएगा। इस दौरान सत्य प्रकाश, बाबूराम, सत्यपाल, कमलवीर, रूबी और राजीव आदि मौजूद रहे।