फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   6925 cases to be settled by mutual consent

आपसी सहमति से निपटाए 6925 वाद

Sun, 12 Dec 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
6925 cases to be settled by mutual consent
कैराना में राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान निरीक्षण करते जिला सत्र न्यायाधीश गिरीश कुमार वैश्य और ? - फोटो : SHAMLI
आपसी सहमति से निपटाए 6925 वाद
विज्ञापन

शामली, कैराना। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व उच्चतम न्यायालय के आदेश पर कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालतों का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश गिरीश कुमार वैश्य ने परिसर में दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला एवं सत्र न्यायाधीश शामली ने एक, प्रधान न्यायाधीश-परिवारिक न्यायालय ने 14, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पोक्सो ने एक, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कैराना ने 501, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय ने 630, सिविल जज सिनियर डिविजन-एसीजेएम कैराना न्यायालय ने 526, सिविल जज सीनियर डिविजन-एसीजेएम शामली न्यायालय ने 28, सिविल जज जूनियर डिवीजन शामली ने तीन और न्यायिक मजिस्ट्रेट शामली ने 426 मामलों का निस्तारण किया। इस प्रकार जनपद शामली स्थित समस्त न्यायालयों के द्वारा 2147 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें 5.88 लाख रुपये वसूल किए गए। राजस्व न्यायालयों ने जनपद शामली के कुल 4138 मामलों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया।
विज्ञापन

बैंक व दूर संचार निगम से संबधित प्री लिटीगेशन 640 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें कुल धनराशि 7.45 करोड़ रुपये वसूल किए गए। राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद न्यायाधीश के मार्गदर्शन में 22 सिविल वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें सिविल जज सीनियर डिवीजन विजय कुमार वर्मा ने लगभग पांच वर्षों से लंबित एक सिविल मामले में पक्षकारों के मध्य सुलह व समझौता कराते हुए निस्तारण कराया। राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शामली गिरीश कुमार वैश्य के मार्ग दर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 6925 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें कुल सेटलमेंट धनराशि करीब 7.51 करोड़ रुपये वसूल किए गए। राष्ट्रीय लोक अदालत में 231 ई-चालानों का भी निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed