फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   इसबार अर्धनारीश्वर शिवरात्रि का विशेष संयोग

इसबार अर्धनारीश्वर शिवरात्रि का विशेष संयोग

Thu, 09 Aug 2018 12:30 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
इसबार अर्धनारीश्वर शिवरात्रि का विशेष संयोग
शामली। इस बार दिन में त्रयोदशी और रात में चौदस आने से अर्धनारीश्वर शिव पार्वती का संयोग बन रहा है। शिवरात्रि का बृहस्पतिवार से लेकर शुक्रवार दोनों दिन भगवान आशुतोष की विशेष पूजा-अर्चना के साथ साथ जलाभिषेक होगा। द्वादशी बुधवार सुबह आठ बजे से शुरू होकर मध्यरात्रि के बाद बृहस्पतिवार सुबह 2.10 बजे तक रहेगी। दो बजकर 11 मिनट में त्रयोदशी शुरू हो जाएगी। मगर शिवरात्रि का पूजन व जलाभिषेक सुबह पांच बजे से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात्रि 10.40 मिनट तक त्रयोदशी बाद में चौदस आ जाएगी। रात्रि 10.41 बजे से लेकर शुक्रवार शाम सात बजे से लेकर चौदस रहेगी। पंडित कुशलानंद जोशी के अनुसार शिवरात्रि की पूजा-जलाभिषेक बृहस्पतिवार प्रथम पहर का पूजन सुबह पांच बजे से लेकर 6.15 बजे तक, दूसरे पहर का पूजन सुबह नौ बजे से 11 बजे तक, तीसरे पहर का पूजन तीन बजे से लेकर पांच बजे तक, चौथे पहर का पूजन शाम 7.30 बजे से लेकर रात्रि नौ बजे तक होगा।
विज्ञापन

कैैैैसे करें भगवान आशुतोष का विशेष पूजन, जलाभिषेक
पंडित कुशलांनद जोशी के अनुसार भगवान का आशुतोष एवं शिव परिवार की पूजा-अर्चना ओमनम शिवाय, हर-हर महादेव का जाप, शिव स्त्रोत चालीसा महामृत्युंजय पाठ के बाद आरती का उच्चारण करें। आशुतोष का जलाभिषेक गंगाजल, दूध, दही, घी शहद से करें। पुष्प और फल मिष्ठान अर्पित करके मनोकामना मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवरात्रि की पूजा-जलाभिषेक का समय
1. बृहस्पतिवार प्रथम पहर का पूजन सुबह पांच बजे से लेकर 6.15 बजे तक।
2. दूसरे पहर का पूजन सुबह नौ बजे से 11 बजे तक।
3. तीसरे पहर का पूजन तीन बजे से लेकर पांच बजे तक।
4. चौथे पहर का पूजन शाम 7.30 बजे से लेकर रात्रि नौ बजे तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed