फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मेधावियों को सम्मानित कर मेहनत और लगन के लिए किया प्रेरित

मेधावियों को सम्मानित कर मेहनत और लगन के लिए किया प्रेरित

Sun, 29 Jul 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
मेधावियों को सम्मानित कर मेहनत और लगन के लिए किया प्रेरित
शामली। भारतीय विद्यार्थी संगम शामली द्वारा मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान और पारिवारिक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें हाईस्कूल व इंटर के मेधावियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
विज्ञापन

रविवार को माजरा रोड स्थित शौर्य पैलेस में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिल्वर बेल्स स्कूल के चेयरमैन अजय संगल, यशपाल पंवार, अनुपमा शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में यूपी, सीबीएसई और आईसीएसई के हाईस्कूल और इंटर के लगभग 85 छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिसमें अमन जिंदल, आंचल, प्रणव सिंघल, विभूति जिंदल, अंजलि, रागनी गोयल, खुशी, हर्ष सिंघल, देव गोयल, साहिल, निहारिका, शिमव संगल, आकाश, इकरा, मानवी, अंजलि गोयल, मलिका चौधरी आदि छात्र-छात्राएं रहे। मुख्य वक्ता यशपाल पंवार ने सभी मेधावियों को कहा कि मेहनत करने से कामयाबी की सीढ़ी चढ़ी जा सकती है। अनुपमा शर्मा ने कहा कि जब किसी का बच्चा मंच पर सम्मान होता तो उसके परिजनों के लिए उससे बड़ी कोई खुशी नहीं होती। इस दौरान मनोज सैनी, विनोद शर्मा, सुुभाष सैनी, अरविंद कौशिक, सुधीर सिंघल, प्रदीप बंसल, संजीव शर्मा, दिनेश शर्मा, विजय शर्मा, मुकेश गर्ग, विनोद मित्तल, मनोज धीमान, रवि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed