फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बार्डरों पर चला चेकिंग अभियान, यमुना खादर में उड़ता रहा ड्रोन

बार्डरों पर चला चेकिंग अभियान, यमुना खादर में उड़ता रहा ड्रोन

Mon, 28 May 2018 11:56 PM IST
Updated Mon, 28 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
बार्डरों पर चला चेकिंग अभियान, यमुना खादर में उड़ता रहा ड्रोन
शामली। लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर पुलिस सख्त दिखाई दी। सुबह से ही यूपी-हरियाणा सीमा चेकिंग शुरू करा दी गई। इसके अलावा यमुना खादर में ड्रोन के जरिये नजर रखी गई। चेकपोस्ट हो या फिर पिकेट, इन स्थानों पर पुलिस ने सभी को चेक किया।
विज्ञापन

सोमवार को शामली में कैराना लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान हुआ। चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस की ओर से तैयारियां की गई थी। यूपी-हरियाणा सीमा पर सात चेकपोस्ट बनाए गए थे। इसके अलावा जिले में 20 चेकपोस्ट बनाए गए। यमुना नदी में सुबह से ड्रोन कैमरों को लगाया गया था। पुलिस फोर्स ने ड्रोन कैमरों से यमुना बीहड़ के रास्ते हरियाणा की ओर से आने वाले लोगों पर नजर रखी और उनकी जांच की। जगह-जगह फोर्स तैनात की गई थी। यमुना चेकपोस्ट पर सुबह से चेकिंग शुरू कर दी गई थी। यमुना खादर में भी पुलिस फोर्स अर्द्घसैनिक बलों के साथ चेकिंग कर रही।
विज्ञापन


हरियाणा पुलिस ने भी दिया साथ
चुनाव के मद्देनजर दोनों प्रदेशों की पुलिस की बैठक हो चुकी थी। जिसमें तय हुआ था कि बॉर्डर सील होने के बाद दोनों प्रदेशों की पुलिस नाके पर चेकिंग करेगी। सोमवार को एक तरफ जहां यूपी पुलिस अर्द्घसैनिक बलों के साथ मुस्तैद नजर आई तो दूसरी ओर हरियाणा पुलिस भी सनौली नाले पर चेकिंग करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed