फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दिव्यांग क्रिकेटर विक्की का शामली में जोरदार स्वागत

दिव्यांग क्रिकेटर विक्की का शामली में जोरदार स्वागत

Wed, 16 May 2018 12:05 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांग क्रिकेटर विक्की का शामली में जोरदार स्वागत
दिव्यांग क्रिकेटर विक्की का स्वागत
विज्ञापन

शामली। बांग्लादेश में हुई पहली इंटरनेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट सीरिज में बाबरी क्षेत्र के गांव हिरनवाड़ा निवासी दिव्यांग विक्की ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विक्की ने भारत की टीम में खेलकर शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दिलाई, जिससे खिलाड़ी के गांव व क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मंगलवार को परिजनों ने दिल्ली से शामली पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। विक्की ने बताया कि टीम को क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी बधाई दी है।

ढाका यूनिवर्सिटी ग्राउंड पर पहली इंटरनेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट सीरिज खेली गई थी, जिसमें बांग्लादेश और भारत के यह मैच खेला गया। भारत की टीम ने दूसरा मैच 8 रन और तीसरा मैच 9 रनं से हराते हुए 2-0 से यह सीरिज जीत ली। जिसमें दिल्ली की ओर से खेल रहे बाबरी क्षेत्र के गांव हिरनवाड़ा निवासी दिव्यांग विक्की कुमार ने 18 रन बनाकर अच्छा प्रदर्शन किया था। भारतीय टीम के जीतने और विक्की के अच्छे प्रदर्शन से गांव व क्षेत्र में खुशी की लहर है। मंगलवार को क्रिकेटर दिल्ली से शामली बस स्टैंड पर पहुंचे, जहां पर गांव के युवाओं और परिजनों ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान चाचा नीटू कुमार, भाई इलमचंद, कमल, सतपाल, सोनू, सचिन, रतिया आदि मौजूद रहे। वहीं, गांव में भी उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। क्रिकेटर विक्की ने बताया कि जीत की खुशी में टीम को भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी बधाई दी। बांग्लादेश के खेल मंत्री आरिफ खान ने भारतीय टीम को विजेता ट्रॉफी देते हुए बधाई दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed