फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   तीन किमी दौड़ में अक्षय ताना बना मिल्खा

तीन किमी दौड़ में अक्षय ताना बना मिल्खा

Tue, 13 Feb 2018 12:10 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
तीन किमी दौड़ में अक्षय ताना बना मिल्खा
शामली। जिला ओलंपिक एसोसिएशन ने दौड़ प्रतियोगिता आयोजित कराई। जिसमें जनपद के युवाओं के अलावा आसपास के जनपदों के युवाओं ने भी प्रतिभाग कर अपना दम दिखाया। सभी वर्गों के विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सोमवार को एसोसिएशन ने गांव टिटौली में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था के पदाधिकारियों ने किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से हिम्मत के साथ दौड़ते हुए अपना मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित किया। दौड़ प्रतियोगिता कई वर्गों में कराई गई। जिसमें जनपद के सैकड़ों प्रतिभागियों ने अपने अपने वर्ग में प्रतिभाग करते हुए अपना दम दिखाया। प्रतियोगिता सौ मीटर से लेकर 3000 मीटर तक हुई। जिसमें सबसे लंबी दूरी तीन हजार मीटर में गांव ताना के अक्षय ने जीत हासिल की। जिसके बाद प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग, सीनियर वर्ग, सब जूनियर वर्ग के 54 विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर, कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अध्यक्ष उपेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष सुनील सैनी, सचिव शक्ति वर्मा, उदयबीर, राजबीर सिंह, अमित, अरुण देशवाल, खुर्शीद आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सभी दौड़ प्रतियोगिता के विजेताओं की सूची
दौड़ प्रथम द्वितीय तृतीय
3000 मीटर अक्षय ताना अंकित नानूपुुुरी कलीम लिलौन
200 मीटर सागर लहेड़ा राधेश्याम भसानी शुभम बुटराड़ा
800 मीटर विशाल शामली दीपक सिलावर ऋतिक राझड़
1600 मीटर शहजाद लिलौन कलीम लिलौन समून चरथावल
400 मीटर विशाल शामली उत्तम मलिक झाल सचिन कसेरवा
100 मीटर सागर लहेड़ा विकसित टिटौली अभिषेक चूनसा
200 मीटर अभिषेक चूनसा विकसित टिटौली योगी सिलावर
400 मीटर संजू कुमार निमायतुल्लापुर योगी सिलावर गोविंद हरड़फतेहपुर
100 मीटर वीशू बाबरी शावेज चरथावल समीर हरसौली
400 मीटर आश मोहम्मद चरथावल शावेज चरथावल ऋतिक
100 मीटर मयंक कसेरवा सूरज टिटौली अक्षित कसेरवा
200 मीटर आरव बुटराडा विशाल मुंडभर तरुण मुंडभर
400 मीटर रजत कासमपुर आर्यन कसेरवा कर्ण सेवापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed