{"_id":"5a565ddf4f1c1b19198b45de","slug":"61515609567-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत ने खुलवाए शौचालयों के ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत ने खुलवाए शौचालयों के ताले
Updated Thu, 11 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन।
कस्बा थानाभवन के मुख्य बाजार पुलिस चौकी परिसर में बनाए गए सार्वजनिक शौचालयों से बुधवार को नगर पंचायत ने ताला खुलवा दिया।
पुलिस चौकी परिसर में नगर पंचायत थानाभवन द्वारा सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया गया था, लेकिन उन पर ताले लगाकर शौचालय को बंद किया गया था. जिसके कारण स्थानीय लोग सार्वजनिक शौचालय का प्रयोग नहीं कर पा रहे थे। अमर उजाला में बुधवार को ही इस संबंध में खबर प्रकाशित होने पर नगर पंचायत कर्मी हरकत में आ गए। अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने तालो को खुलवा दिया।
छात्रों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई
थानाभवन। कस्बा थानाभवन के किसान इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला गया। प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रतिभा सैनी ने अभियान के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2018 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके छात्र एवं छात्राए फार्म 6 भरकर विद्यालय कार्यालय में जमा कराएं। सभी फार्म कॉलेज से ही जिला निर्वाचन कार्यालय में भेजे जाएंगे। वरिष्ठ प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव ने छात्र छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। इस दौरान बिजेंद्र सैनी, बिट्टू कुमार, राकेश वर्मा, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।