फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   यमुना पुल रेलिंग की मरम्मत की गई

यमुना पुल रेलिंग की मरम्मत की गई

Mon, 30 Jul 2018 11:20 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
यमुना पुल रेलिंग की मरम्मत की गई
यमुना पुल रेलिंग की मरम्मत की गई
विज्ञापन

कैराना।
60 के दशक में उत्तर प्रदेश-हरियाणा सीमा पर बना यमुना पुल जर्जर हालत में पहुंच चुका है। पुल की दोनों ओर की रेलिंग भी कई जगह से क्षतिग्रस्त होकर यमुना नदी में पूर्व में बह गई थी। इसके बाद भी मानसून को देखते हुए यूपी के पीडब्लूडी विभाग की आंखें नहीं खुली। रविवार शाम हरियाणा में यमुना का पानी टूटने के बाद सोमवार को पीडब्लूडी विभाग की निद्रा टूट गई। विभाग की ओर से यमुना पुल पर कर्मचारियों को लगा कर पुल की रेलिंग की मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया।
कांवड़ मार्ग से हटवाया गया अतिक्रमण
सीओ राजेश कुमार तिवारी ने कांवड़ मार्ग पर अतिक्रमण हटवाओ अभियान चलाया। इस दौरान सीओ ने सड़कों से ठेलियों को हटवाया। रेहड़ी, ठेली वालों ने नो वेंडिंग जोन में ठेलियां लगाकर अतिक्रमण कर रखा था। उन्होंने हटवाते हुए सख्त हिदायत दी कि किसी भी कीमत पर अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा और यदि अतिक्रमण किया गया, तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान सीओ ने कांधला तिराहे पर खड़ी गाड़ियों को भी हटवा दिया।
विज्ञापन

भोलों की सुरक्षा के लिए यमुना घाट पर की गई बेरिकेडिंग
हरिद्वार से कांवड़ लेकर हरियाणा, पंजाब, राजस्थान जाने वाले भोले यमुना पुल के रास्ते हरियाणा में प्रवेश करते हैं। बीच में यमुना नदी होने के चलते कांवड़िये यहां रुक कर यमुना में स्नान करते हैं। इसी के मद्देनजर प्रशासन ने यमुना घाट पर बेरिकेडिंग की व्यवस्था करा दी है। सोमवार को प्रशासन की ओर से कांवड़ियों के स्नान करने के लिए घाट पर बल्लियां लगवाई गई है, ताकि कांवड़िए बल्लियों के अंदर रहकर सुरक्षित तरीके से स्नान कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed