{"_id":"5b5e051a4f1c1b6e118b63ba","slug":"51532888346-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानाभवन- ऊन मिल गेट पर सपाकार्यकर्ताओं का धरना- प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानाभवन- ऊन मिल गेट पर सपाकार्यकर्ताओं का धरना- प्रदर्शन
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन/ऊन। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान कराने की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने थानाभवन और ऊन चीनी मिल गेट पर धरना दिया। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र किसानों का बकाया गन्ना भुगतान ब्याज समेत नहीं दिया गया तो सपा कार्यकर्ता चीनी मिलों के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे।
रविवार सुबह दस बजे थानाभवन चीनी मिल गेट पर सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सीओ अरविंद राठौर को सौंपा। जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि बकाया गन्ना भुगतान न किए जाने से किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। किसानों का प्रदेश में 15 हजार करोड़ रुपये बकाया है। कहा कि भाजपा किसान विरोधी सरकार है। इस दौरान प्रशासन और शुगर मिल के प्रतिनिधि धरनस्थल पर नहीं आया तो सपाइयों ने कहा कि सरकार किसानों की बात तक नहीं सुनना चाहती। धरने में सुधीर पंवार, संजय राणा, तालिब मिर्जा, वतन सैनी, ओमपाल सैनी, रिजवान, जितेंद्र कुमार, उमेश प्रधान, उपेंद्र चौधरी, संजीव राझड़, दिनेश शर्मा, लताफत, रिजवान राणा, जबर सिंह कश्यप, पाल्ला आदि मौजूद रहे। उधर, ऊन में राणा समूह की चीनी मिल के गेट पर आयोजित धरने में सपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार चंद्रकांता को सौंपा। सत्यपाल कश्यप, डॉक्टर सुधीर पंवार ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया। उन्होंने किसानों से संगठित होकर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाने का आह्वान किया। धरनास्थल पर मिल के डिप्टी केन मैनेजर प्रताप सिंह ने अवगत कराया कि नौ फरवरी तक भुगतान किसानों के खाते में भेजा गया है। अगले हफ्ते तक 16 फरवरी तक का भुगतान भेज दिया जाएगा। इस दौरान प्रदीप चौहान अमर सिंह, उग्र सिंह चौहान, रवि सिरोही, कपिल पिंडोरा, नीरज चिकारा, मोनू चिकारा, रविंद्र मुंडेट, कंवरपाल गागौर, मुकेश, संदीप गढ़ी हसनपुर, पप्पू , अमित जोगी, राजेंद्र सिंह, अमित, जयवीर आदि मौजूद रहे।