{"_id":"5af9d9d14f1c1bda408b55fd","slug":"51526323665-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनियमितिकरण को लेकर प्रधानाचार्यों की हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनियमितिकरण को लेकर प्रधानाचार्यों की हुई बैठक
Updated Tue, 15 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विचार विमर्श किया गया
शामली। आरके इंटर कॉलेज में सोमवार को जनपद के प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। बैठक का मुद्दा तदर्थ प्रधानाचार्यों के विनियमितीकरण का रहा। प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि प्रदेश के अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में लगभग चार हजार तदर्थ प्रधानाचार्य हैं, जो पूरी तरह योग्य एवं नियमानुसार अर्ह है। शासन द्वारा कई बार उनके विनियमितीकरण करने की घोषणा की जाती है। आज तक विनियमितीकरण की प्रक्रिया नहीं अपनाई गई। जिसके चलते प्रधानाचार्यों ने संघर्ष की रणनीति तैयार करने पर विचार किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी प्रधानाचार्य इस विषय पर शिक्षा मंत्री से मिलकर वार्ता करेंगे। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, जैनेंद्र कुमार, लोकेंद्र कुमार, सुधा वर्मा, हरविंद्र सिंह, अमरपाल सिंह, बासिद, निर्भय सिंह, प्रेम प्रकाश, सत्येंद्र, लालचंद वर्मा, प्रतिभा, अदीब अहमद खान, कंवरपाल, एसके आर्य आदि मौजूद रहे।