{"_id":"5aea06b64f1c1bb56a8b74d6","slug":"51525286582-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान कल्याण कार्यालय का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान कल्याण कार्यालय का आयोजन
Updated Thu, 03 May 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन।
सरकारी बीज गोदाम पर कृषि विभाग की तरफ से किसान कल्याण कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को कम लागत में अधिक फसल उगाने किसानों की आय दोगुनी करने के सुझाव दिए। मुर्गी पालन, उद्यान फसल, कृषि विविधीकरण, पशुपालन आदि के बारे में किसानों को जानकारियां दीं।
बुधवार को दिल्ली सहारनपुर रोड पर स्थित सरकारी बीज गोदाम पर कृषि विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला में जिला गन्ना अधिकारी डॉ. अनिल भारती ने किसानों को कम लागत में अधिक फसल उगाने किसानों की आय दोगुनी करने व गन्ने के अलावा अन्य फसलों को लगाकर अधिक लाभ कमाने के बारे में बताया। किसानों को अगेती गन्ने की वैरायटी की बुवाई करके तथा समय से अच्छी खाद पानी देकर नियमित निराई-गुड़ाई करके फसल का लाभ लेना चाहिए। किसान को दि फसली चक्रों को भी अपनाना चाहिए। किसान नई तकनीक अपनाकर कम लागत में अधिक मुनाफा ले सकता है। जिससे किसानों को भविष्य में अधिक लाभ हो। कार्यशाला में वैज्ञानिकों ने मुर्गी पालन, उद्यान फसल, कृषि विधिकरण, पशुपालन आदि के बारे में किसानों को जानकारियां दी। मौके पर जिला गन्ना अधिकारी अनिल भारती, खंड विकास अधिकारी डॉ. पंकज कुमार, डॉ. सहेंद्र कुमार, प्रताप सिंह, सुभाष वशिष्ठ, रणधीर शर्मा, रामफल, तौसीफ, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।