{"_id":"5aea05dd4f1c1b63098b7ab1","slug":"51525286365-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेके की जमीन के विवाद पर दोनों पक्षों में हुआ समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेके की जमीन के विवाद पर दोनों पक्षों में हुआ समझौता
Updated Thu, 03 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
हरियाणा के गांव तामसाबाद और कैराना क्षेत्र के गांव रामड़ा के किसानों में ठेके पर ली गई जमीन के रुपयों को लेकर चल रहा विवाद समाप्त हो गया। दोनों प्रदेशों के किसान और हरियाणा के सनौली थाने की पुलिस की मौजूदगी में कैराना कोतवाली में समझौता करा दिया गया।
हरियाणा के गांव तामसाबाद के किसान कश्मीरा ने यमुना तट किनारे अपनी 25 एकड़ जमीन कैराना क्षेत्र के गांव रामड़ा के किसान तोसिन और काला आदि को ठेके पर प्लेज लगाने के लिए दी थी। बाजार भाव मंदा हो जाने के कारण रामड़ा के किसान रकम का पूरा भुगतान नहीं कर पाए। जिस कारण दोनो गांवों के किसानों के बीच विवाद हो गया था। बुधवार को यूपी के गांव रामड़ा के प्रधान के पिता समसुदीन व हरियाणा के गांव तामसाबाद का सरपंच कृष्ण कुमार हरियाणा के सनौली थाने के कोतवाली प्रभारी जितेंद्र सिंह व अन्य ग्रामीणों के साथ कैराना कोतवाली पहुंचे। वहां दोनो गांवों के किसानों के बीच ठेके के पैसों के लेनदेन पर वार्ता हुई। बाद में कैराना कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इसके बाद हरियाणा के किसान और पुलिस लौट गए।