{"_id":"5a8db43b4f1c1ba32a8b8ab4","slug":"51519236155-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले शादी करो, तब जाकर मिलेगा ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले शादी करो, तब जाकर मिलेगा ऋण
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले शादी करो, तब जाकर मिलेगा ऋण
शामली। गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव गढ़ीअब्दुल्ला निवासी महापारा ने जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पांच अप्रैल 2017 को उसने प्रधानमंत्री स्व रोजगार योजना के अंतर्गत रोजगार के लिए फाइल तैयार की थी और इसकी जांच प्रक्रिया पूरी करा दी। यह पत्रावली बैंक तक पहुंच गई। आरोप है कि मैनेजर ने इसके लिए 50 हजार रुपये मैनेजर को रिश्वत भी देनी पड़ी। इसके बाद प्लांट में मिट्टी भराव कराकर तैयारी पूरी कर ली। युवती के अनुसार वह तब से बैंक के चक्कर काट रही है, लेकिन मैनेजर ने ऋण नहीं दिया। आरोप है कि मैनेजर उस पर कमेंट करता है। मंगलवार को जब वह बैंक में गई, तो आरोपी मैनेजर ने उसको कहा कि वह पहले तुम शादी करो और उसके बाद शादी प्रमाण पत्र फाइल में संलग्न करो, तब जाकर ऋण पास होगा। इसके बाद युवती टूट गई। पीड़िता ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।