फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सर्वकामना सिद्ध संकटमोचन महायज्ञ, विशाल भंडारे का आयोजन

सर्वकामना सिद्ध संकटमोचन महायज्ञ, विशाल भंडारे का आयोजन

Mon, 29 Jan 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
सर्वकामना सिद्ध संकटमोचन महायज्ञ, विशाल भंडारे का आयोजन
शामली। भीष्म द्वादशी के उपलक्ष्य में सर्वकामना सिद्ध संकटमोचन महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर सुख समृद्धि की कामना की। रविवार को काका नगर स्थित श्री हनुमान मंदिर में आयोजित महायज्ञ पंडित संजय शास्त्री के सानिध्य में आयोजित किया गया। शुक्रताल से आए 11 पंडितों ने विधि विधान और मंत्रोच्चार से महायज्ञ संपन्न कराया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ की परिक्रमा करके आहुति प्रदान कर धर्म लाभ कमाया। मुख्य यमजान रमेश मलिक रहे। भजन गायक श्रवण मस्ताना ने संकटमोचक का गुणगान किया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरिओम शास्त्री, दीपक शास्त्री आकाश शर्मा, रमेश शर्मा, सुंदर कश्यप, रजत, सोनू, नितिन उपाध्याय, बबलू, दिनेश शर्मा, इंद्रपाल गोयल, मदन, रवित धीमान, रमेश लाल, प्रेम चंद गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मां शाकंभरी देवी का पूजन किया
शामली। मां शाकंभरी देवी सेवा समिति की ओर से शिवगंज मंडी स्थित शिवमंदिर में हवन पूजन के साथ भंडारा आयोजित किया गया। पंडित रामदत्त शर्मा ने विधि विधान से हवन संपन्न कराया। मुख्य यजमान डाक्टर अशोक कुमार बंसल, पत्नी प्रवीण बंसल, संदीप सिंघल, अंजली सिंघल रहे। कन्या पूजन के बाद मां शाकंभरी देवी का विशाल भंडारा शुरू किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संस्था अध्यक्ष डाक्टर अनिल बंसल ने बताया कि श्रद्धालुओं की बस मां शाकंभरी देवी के दर्शनों के लिए मंगलवार को हनुमान धाम से रवाना होगी। इस मौके पर डाक्टर उमेश, सुशील गौतम, चरत बंसल, सतीश चंद जैन, नीरज कुमार, नरेंद्र बंसल, नरेंद्र गोयल, महेश गर्ग, अनुराग जिंदल, रेखा गोयल, बीना अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, पूजा संगल, सुनील गर्ग, रेनू गर्ग, पंकज गर्ग, दीप्ती, चंचल जैन, प्रदीप बंसल, नितिन संगल, सुधीर सिघंल, सुधीर गर्ग, पंकज गोयल, विशाल तायल, पवन बजरंगी, अशोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed