{"_id":"5a3ff38d4f1c1b0d788b4bda","slug":"51514140557-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगरलिया मनाते हुए दो जोड़े पकड़े, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगरलिया मनाते हुए दो जोड़े पकड़े, हंगामा
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अश्लील हरकतें करते दो जोड़े पकड़े
शामली। कैराना रोड पर स्थित एक दुकान के भीतर एक प्रेमी युगल अश्लील हरकतें कर रहा था, जबकि दूसरा जोड़ा बाहर खड़ा हुआ था। इस दौरान आसपास के लोगों को इसकी भनक लग गई। इस पर लोग एकत्र हो गए। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों युवतियों तथा युवकों को हिरासत में ले लिया और कोतवाली में ले आई। बाद में युवतियों के परिजन कोतवाली में पहुंचे और पुलिस से मामले की जानकारी ली। कोतवाली पुलिस ने दोनों युवतियों को हिदायत देते हुए उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। उधर, दोनों युवक थाना आदर्शमंडी गांव के बताए गए हैं। दोनों युवकों को छुड़वाने के लिए कोतवाली में फोन आने लगे और सेटिंग-गेटिंग शुरू हो गई। इसी कारण देर शाम तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।