{"_id":"59c7fca54f1c1b8a688b6627","slug":"51506278565-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केकई ने मांगा दशरथ से राम को 14 वर्ष का वनवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केकई ने मांगा दशरथ से राम को 14 वर्ष का वनवास
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
कैराना। गोशाला भवन कैराना में चल रही रामलीला में महाराजा दशरथ को बुढ़ापे का अंदेशा होता है और वह इस चिंता को गुरु वशिष्ठ से बताते हैं। वशिष्ठ महाराजा दशरथ से राम का राजतिलक कराने के लिए कहते हैं और राज्य में मुनादी कराने के लिए मंत्री को कहते हैं।
रामलीला में कलाकारों ने राम वनवास का शानदार मंचन किया। मंथरा कैकेयी को राम के राजतिलक के बारे में अवगत कराती है। इस पर कैकेयी महाराजा दशरथ से अपने दो वरदान मांगती हैं। महाराजा दशरथ इस बात को मना करते हैं, लेकिन रानी कैकेयी इस बात को नहीं मानती। सुमंत श्रीराम को बुलाते हैं, जब श्रीराम को यह पता लगता है कि मुझ को वनवास मिला है। रामचंद्र जी राजा की आज्ञा पाकर वन में जाने की तैयारी करते हैं। उधर लक्ष्मण व सीता को पता लगने पर वह भी साथ में जाने की जिद करती हैं। राम, सीता और लक्ष्मण जी तीनों वन की ओर चल देते हैं। महाराजा दशरथ का अभिनय घनश्यामदास गोयल, वशिष्ठ पप्पन, मुनादी राकेश और अर्पित ,मंथरा राकेश सपरेटा, कैकैयी अनिल, कौशल्या सागर मित्तल, सुमित्रा वैभव, सुमंत राकेश, राम सतीश प्रजापति ,लक्ष्मण राकेश प्रजापति, सीता शिवम गोयल ने किया। इसके अलावा कमेटी के अध्यक्ष जयपाल सिंह एडवोकेट, अजेश, डॉक्टर राम कुमार गुप्ता ,प्रवीन सिंघल, रोहित, जयपाल, राजेश नामदेव, अभिषेक गोयल, डिंपल, आशुतोष सिघल, संजू वर्मा, आशु गर्ग ,आशु सिंघल, राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।