फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   फातिमा हत्याकांड की गवाह की मानसिक हालत बिगड़ी

फातिमा हत्याकांड की गवाह की मानसिक हालत बिगड़ी

Sat, 16 Sep 2017 01:19 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
फातिमा हत्याकांड की गवाह की मानसिक हालत बिगड़ी
चौसाना।
विज्ञापन

गांव चौसाना में दस दिन पूर्व घर में घुसकर अमीर फातिमा की हत्या कर दी गई थी। उसकी बहन अमीर अफसरा तब से डरी सहमी है। शुक्रवार को उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके चलते उसको करनाल स्थित अस्पताल ले जाया गया।
गौरतलब है कि अमीर फातिमा की बहन अमीर बानो की उसके पति फैजान ने नहर में डुबोकर हत्या कर दी थी। उस मामले में अमीर फातिमा चश्मदीद गवाह थी। दस दिन पूर्व ही आरोपी पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर हमला बोल दिया था, जिसमें अमीर फातिमा और उसकी मां शमशी को घायल कर दिया था। घायल अमीर फातिमा ने करनाल स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। मामले में दूसरे पक्ष के कई लोगों को नामजद किया गया था, जिनमें से तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना की गवाह अमीर फातिमा की बहन अमीर अफसरा तभी से दहशत में है तथा अधिकांश समय वह चौसाना चौकी पर बिता रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अमीर अफसरा की हालत बिगड़ गई। एक दिन पूर्व ही अमीर अफसरा ने बताया था कि उस पर मुकदमे में समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है तथा तरह तरह से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। इसी के चलते वह मानसिक तनाव में भी आ गई। चौसाना चौकी इंचार्ज का कहना है कि अमीर अफसरा ने किसी तरह के दबाव के बारे में उन्हें सूचना नहीं दी। तबियत बिगड़ने के बाद उसको तत्काल भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed