फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शामली में यूपी 19जे सीरीज शुरू

शामली में यूपी 19जे सीरीज शुरू

Tue, 23 Apr 2019 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
शामली में यूपी 19जे सीरीज शुरू

विज्ञापन
शामली में यूपी 19जे सीरीज शुरू
शामली। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मुंशीलाल ने बताया कि परिवहन आयुक्त कार्यालय लखनऊ द्वारा मोटर वाहनों को दिए जाने वाले अधिसूचित अति आकर्षित, आकर्षक और महत्वपूर्ण पंजीयन नंबर के ऑनलाइन आरक्षण की व्यवस्था शामली कार्यालय में पूर्व से लागू है। वर्तमान में प्रचलित चालू पंजीयन सीरीज यूपी 19एच (गैर परिवहन वाहन) मंगलवार को पूर्ण हो गई है। नई पंजीयन सीरीज यूपी 19जे प्रारंभ की जा रही है। इस यूपी 19जे 0001 सीरीज से वीआईपी नंबरों की ई आक्सन सेवा प्रारंभ होगी। एआरटीओ ने बताया कि कार्यालय के डीबीए आलोक संगल को नई पंजीयन सीरीज के आकर्षक पंजीयकों को विभागीय पोर्टल पर प्रदिर्शित करने के निर्देश दिए गए है।

नकदी से भरा पर्स गायब
शामली। मोहल्ला राजोवाला निवासी सनव्वर ने एसपी अजय कुमार को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 21 अप्रैल को वह मोहल्ले में स्थित एक दुकान पर सामान लेने गया था। रुपये खुले न मिलने पर वह पर्स दुकान पर रखकर निकट दूसरी दुकान पर रुपये खुलवाने चला गया था। वापस आने पर पर्स गायब मिला। पर्स में करीब 67हजार रुपये थे। उसने दुकानदार से अपना पर्स मांगा तो उसने देने से इंकार कर दिया। पीड़ित का कहना है कि उसने इस मामले की शिकायत कोतवाली में की। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया था और बाद में उसे छोड़ दिया। पीड़ित ने मोहल्ले के लोगों के साथ एसपी से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed