{"_id":"5c2baa79bdec2256a50a4195","slug":"41546365561-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन
अस्पताल में गंदगी देख नाराजगी जताई
थानाभवन। सरकारी अस्पताल में टीकाकरण अधिकारी और डीएमसी यूनिसेफ के अधिकारी निरीक्षण के लिए पहुंच गए। अधिकारियों ने अस्पताल में गंदगी और अन्य कई खामियां देखकर स्वास्थ्य कर्मचारियों से नाराजगी जताई। मंगलवार को टीकाकरण अधिकारी राजकुमार सागर डीएमसी यूनिसेफ सुधीर तेवतिया एसीएमओ को साथ लेकर थानाभवन सीएचसी का औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे।
टीम ने पहले महिला वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने महिलाओं से दवाई और खाने के बारे में जानकारी मांगी। निरीक्षण के चलते कमरे में गंदगी में गंदगी मिली। महिला शौचालय में बाथरूम का पाइप ना होने से अधिकारियों ने नाराजगी जाहिर की। साथ ही अस्पताल की दवाइयों का रजिस्टर चेक किया। साथ ही अस्पताल में नेत्र विभाग का निरीक्षण करते हुए मरीजों को चश्मे उपलब्ध ना कराए जाने पर चिकित्सक कांति प्रसाद को फटकार लगाई। अधिकारियों ने अस्पताल में लगे गंदगी के अंबार पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए एक सप्ताह के अंदर अस्पताल में खामियों को सुधारने के निर्देश दिए।