फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बसपा कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाए

बसपा कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाए

Tue, 13 Nov 2018 11:47 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
बसपा कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाए
बसपा कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने शामली पहुंचकर संगठन की समीक्षा की। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को मंत्र दिया। कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।

बुधवार को बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर रणनीति पर विचार विमर्श करेंगे। मंगलवार को दोपहर एक बजे मेरठ रोड स्थित चंद्र विवाह मंडप में 2019 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर सेक्टर मंडल स्तर तक संगठन की समीक्षा की। उन्होंने बसपा कार्यकर्ताओं से जिले के संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बसपा कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अगर बसपा संगठन मजबूत हुुआ तो बसपा सुप्रीमो मायावती प्रधानमंत्री बन सकती हैं। बैठक में बसपा पिछड़ा वर्ग जोगी समाज के नेता राजेंद्र सिंह उपाध्याय ने बसपा अध्यक्ष आरएस कुशवाहा को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश बसपा के प्रभारी समसुदीन राईन ने बैठक की अध्यक्षता की। इस मौके पर बसपा जिलाध्यक्ष सुशील नाहारिया, मुख्य जोन इंचार्ज नरेश गौतम, जनेश्वर प्रसाद राकेशपाल, रामलाल कश्यप, अरविंद गौतम, अरविंद झाल, देवीदास जयंत, अहसान मलिक, नंदकुमार प्रधान, रामानंद कोरी, राजवीर, श्रवण कुमार, श्रवण कश्यप, सुभाष कश्यप, प्रवीण मास्टर, अनीस जाटव, विक्रात बर्मन, डाक्टर कासिम अली, डाक्टर मीर हसन, राकेश ताना, वेेदप्रकाश जाटव, सुभाष कश्यप, बेदपाल गहलोत, नजाकत खां गयूर अली, याकूब, सतपाल उपाध्याय, मंगत राम उपाध्याय, मोनू उपाध्याय, फारुख अहमद आदि मौजूद रहे। बसपा जिलाध्यक्ष सुशील नहारिया ने बताया कि बसपा प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा बुधवार को दोपहर में बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed