{"_id":"5aa95d0d4f1c1b3a058b536b","slug":"41521048845-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर असमंजस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर असमंजस
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 17 मार्च से
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 17 मार्च से प्रारंभ होने जा रहा है। शहर के आरके इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर असमंजस चल रहा है। क्योंकि वित्तविहीन शिक्षकों ने पहले ही मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करने की चेतावनी दे रखी है। नतीजतन इस बार मूूल्यांकन कार्य में अधिक दिन लगने की उम्मीद जताई जा रही है। मूल्यांकन केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाओं का पहुंचना प्रारंभ हो गया है। केंद्र पर तैयारी भी प्रारंभ हो गई है। जल्द ही बैठक होने वाली है। परीक्षकों के नियुक्ति पत्र भी पहुंच गए हैं। पिछली बार करीब 487 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी।
जनपद में बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य को लेकर तैयारी प्रारंभ हो गई है। इस बार भी उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए आरके कॉलेज को ही मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। मूल्यांकन कार्य 17 मार्च से प्रारंभ होकर 15 दिन के अंदर पूरा होना है, जिसमें परीक्षकों को हाईस्कूल की 50 और इंटर की 45 उत्तर पुस्तिका एक दिन में चेक करनी होती है। मूल्यांकन केंद्र पर 15 दिन में मूल्यांकन कार्य पूरा करने को लेकर असमंजस चल रहा है। क्योंकि पहले ही सभी वित्तविहीन शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को पूरी करने को लेकर मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करने की चेतावनी दे रखी है, जिसका असर काफी हद तक बोर्ड परीक्षा में भी देखने को मिला। जनपद में बोर्ड परीक्षा में करीब 400 वित्तविहीन शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी. जिसमें परीक्षा के पहले दिन ही आधे से ज्यादा शिक्षक ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे, जिसके कारण कई परीक्षाओं में केंद्र व्यवस्थापकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इसके बाद कुछ कक्ष निरीक्षकों की पूर्ति बेसिक शिक्षा विभाग से की गई थी। यदि मूल्यांकन कार्य में भी यही हाल रहा तो मूल्यांकन कार्य 15 दिन में पूरा होना संभव नहीं है। पिछली बार मूल्यांकन कार्य 23 कमरों में चला था, जिसमें 487 परीक्षक लगाए गए थे, जिसमें 218 परीक्षक इंटर के और 269 हाईस्कूल के रहे थे। आरके कॉलेज के प्रधानाचार्य लोकेंद्र कुमार ने बताया कि मूल्यांकन कार्य को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने बताया कि केंद्र पर लखीमपुर खीरी से हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच चुकी है। वहीं, परीक्षकों के नियुक्ति पत्र भी पहुंच चुके हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र पर तैयारियां प्रारंभ हो गई है। जल्द ही नियुक्ति पत्र बांटकर बैठक की जाएगी। कोठार बनाएं जा रहे है। केंद्र पर लगभग 21 कमरों में सीसीटीवी की निगरानी में मूल्यांकन कार्य चलेगा। वहीं, संकलन केंद्र से सभी उत्तर पुस्तिकाएं अन्य जनपदों में भेजी जा रही है। मूल्यांकन कार्य के पहले दिन ही वित्तविहीन शिक्षकों के बहिष्कार का पता चलेगा, जिसके बाद ही समय पर मूल्यांकन कार्य शुरू कराने के लिए डिग्री कॉलेजों या फिर कुछ शिक्षक बेसिक शिक्षा विभाग से भी कुछ शिक्षक लगाए जा सकते हैं।