फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नए साल से किसानों को पीओएस मशीन से होगी उर्वरको की बिक्री

नए साल से किसानों को पीओएस मशीन से होगी उर्वरको की बिक्री

Fri, 22 Dec 2017 11:38 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
नए साल से किसानों को पीओएस मशीन से होगी उर्वरको की बिक्री
शामली । नए साल में पीओएस मशीन के माध्यम से जिले में उर्वरकों का वितरण किया जाएगा। बिना पीओएस मशीन के बिक्री करते पाए जाने पर उवर्रक नियंत्रक एक्ट के तहत जिला का कृषि विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी। जिले में उर्वरकों को वितरण करने के लिए 225 रिटेलर फुटकर विक्रेता है। सभी रिटेलर व्रिक्रेताओं के यहां पीओएस मशीन लगाई जानी है। शामली जिले में अभी तक 68 रिटेलरों के यहां पीओएस मशीन लगाई जा चुकी है। जिला कृषि अधिकारी डाक्टर हरीशंकर ने बताया कि भारत सरकार के रसायन मंत्रालय एवं उर्वरक मंत्रालय नई दिल्ली के आदेश पर एक जनवरी 2018 से पीओएस मशीन से उर्वरक वितरण अनिवार्य कर दिया गया है। जनपद के समस्त उर्वरक रिटेलर फुटकर विक्रेता एमएफ एम,एस मोबाइल फर्टीलाइजर मानिटरिंग सिस्टम पर अपना रजिस्ट्रेशन कराकर पीओएस मशीन प्राप्त कर ले। अन्यथा उर्वरक विक्रय करना संभव नहीं होगा। उन्होंने जिले के किसानों से अनुरोध किया है कि एक जनवरी से उर्वरक खरीद के लिए अपना आधार कार्ड लेकर अवश्य जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed